बलरामपुर

सहकारी समिति भवरमाल में धान खरीदी शुरू, किसान ने 37 क्विंटल धान बेचा
22-Nov-2022 8:41 PM
सहकारी समिति भवरमाल में धान खरीदी शुरू, किसान ने 37 क्विंटल धान बेचा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रामानुजगंज, 22 नवंबर। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति भवरमाल में आज पहला किसान 37 क्विंटल धान बेचने पहुंचा, वहीं आज विधिवत पूजा-अर्चना कर धान खरीदी प्रारंभ हुई।

इस दौरान मंडी अध्यक्ष जमुना सागर सिंह, प्रदेश प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य वीरेंद्र सिंह ,पार्षद अशोक जयसवाल किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष विकास दुबे, कांग्रेस नेता जसवंत सिंह, नोडल अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शंकर लाल भगत, मंडी सचिव वीरेंद्र ठाकुर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

शासन के द्वारा मोटा धान 20.40 पैसा एवं पतला धान 20.60 रुपए की दर से खरीदा जा रहा है। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति भवरमाल के अंतर्गत 850 किसानों के द्वारा धान बेचा जाएगा। आज विधिवत पूजा अर्चना कर  धान खरीदी प्रारंभ हुआ। आज किसान बसमतिया मिंज के द्वारा 37 क्विंटल धान समिति में बेचा गया।
 
इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य वीरेंद्र सिंह अशोक जयसवाल विकास दुबे कार्तिक माझी सहित अन्य लोगों के द्वारा संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल सरकार को किसान हितैषी सरकार बताते हुए जमकर सराहना की। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

भवरमाल को दिलाया हक बृहस्पत सिंह ने
कांग्रेस नेता जसवंत सिंह ने कहा कि भवरमाल के नाम पर वर्षों से धान की खरीदी रामानुजगंज में होती थी ऐसे में क्षेत्र के किसानों को बहुत परेशानी होती थी विधायक बृहस्पत सिंह के प्रयासों से आज भंवरमाल में धान की खरीदी हो रही है वर्षों के बाद भवरमाल को उसका हक मिला।

श्री सिंह ने बिना नाम लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता पर तंज कसते हुए कहा कि उनके द्वारा यहां पर धान खरीदी का विरोध किया गया था, जो दुर्भाग्यजनक है। आज यहां धान खरीदी होने से हजारों किसानों को इसका फायदा मिला रहा है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news