सरगुजा

भाजयुमो ने सीएम का पुतला फूंका
22-Nov-2022 8:44 PM
भाजयुमो ने सीएम का पुतला फूंका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,22 नवंबर।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के आह्वान पर भाजयुमो सरगुजा द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन अम्बिकापुर के घड़ी चौक में किया गया।

भाजयुमो का आरोप है कि भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम पर झूठा बेबुनियाद चारित्रिक आरोप लगाकर, प्रदेश में आदिवासी अस्मिता को मजाक बनाकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांगे्रस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को मोहरा बनाकर एक बहुत ही गंदा मजाक किया है। जिसके विरोध में आज भारतीय जनता युवा मोर्चो के द्वारा पुतला दहन किया गया।

जिला महामंत्री संजीव वर्मा ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के चारित्रिक हनन के लिए इस प्रकार का गंभीर आरोप लगाना पूरे समाज के ऊपर प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है जिसकी भारतीय जनता पाट्री के साथ युवा मोर्चा विरोध करती है।

जिला महामंत्री युवा मोर्चा सरगुजा अंशुल श्रीवास्तव ने कहा कि भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम के ऊपर मोहन मरकाम द्वारा चारित्रिक आरोप लगाना बहुत गंदा मजाक है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पीडि़ता का नाम उजागर करना नियम के विरूद्ध है,सर्वप्रथम मोहन मरकाम के ऊपर अपराध दर्ज कर कार्रवाई होनी चाहिए।

पुतला दहन के दौरान प्रदेश कार्य समिति सदस्य रविकातं उरांव, शानू कश्यप , वीर सोनी, नितिन गुप्ता, हर्ष जायसवाल, विनाल गुप्ता, अनुराग शुक्ला, गोलू यादव, अमोघ कष्यप, दिव्यांषु केषरी, श्रीधिर केशरी, अनिरूद्ध मिश्रा, दिग्विजय सिंह, युवा मोर्चो मण्डल अध्यक्ष निशांत सिंह, दीपक यादव, सुनिल यादव, रोहित कुशवाहा, मोटीं यादव सौरभ मिश्रा, मनीष दुबे, प्रिसं तिवारी रजनीष सिंह, राजेश जायसवाल आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news