महासमुन्द

छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक: जिला स्तरीय खेल का आयोजन आज और कल महासमुंद में
23-Nov-2022 3:29 PM
छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक: जिला स्तरीय खेल का आयोजन  आज और कल महासमुंद में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद,24 नवंबर।
छत्तीसगढिय़ां ओलम्पिक 2022-23 जिला स्तरीय खेल का आयोजन आज 24 एवं 25 नवंबर को जिला मुख्यालय महासमुंद में आहुत है। कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ने कल कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में समय सीमा की बैठक के बाद इसकी तैयारियों की जानकारी ली और अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की। 

बैठक में पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एस आलोक, वनमण्डलाधिकारी पंकज राजपूत, अपर कलेक्टर दुर्गेश कुमार वर्मा, एसडीएम उमेश साहू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। जिला खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने बताया कि खेल का आयोजन महासमुंद के तीन मैदानों मिनी स्टेडियम, दूसरा वन विभाग खेल परिसर और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित है। 

इस जिला स्तरीय खेल में तीन आयु वर्ग 18 आयु वर्ग तक, 18से 40 आयु वर्ग और 40 आयु वर्ष से अधिक महिला-पुरुष पांचों  विकासखंड और नगरीय क्षेत्र महासमुंद दो क्लस्टर के विजेता खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। खेलों में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक 14 विधाओं के खेल खेले जाएंगे। जिसमें 8 दलीय खेल गिल्ली डंडा, पि_ूल, संखली,लंगड़ी, दौड़, कब्बड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बांटी कंचा शामिल है। 

इसी प्रकार 6 एकल खेल बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ और लंबी कूद खेल भी शामिल है। कलेक्टर का कहना है कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति व सभ्यता और विशिष्ट पहचान यहां की ग्रामीण परंपराओं और रीति रिवाजों से है। इसमें पारंपरिक खेलों का विशेष महत्व है। पिछले कुछ वर्षों में छत्तीसगढ़ के इन खेलों को लोग भूलते जा रहे थे। खेलों को चिरस्थायी रखने, आने वाली पीढ़ी से इनको अवगत  कराने के लिए छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेलों की शुरूआत की गई। 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news