राजनांदगांव

मुख्यमंत्री बघेल ने किया कृष्ण कुंज का लोकार्पण
23-Nov-2022 3:33 PM
मुख्यमंत्री बघेल ने किया कृष्ण कुंज का लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने लगाया कपूर का पौधा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 23 नवंबर।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान राजनांदगांव नगरीय निकाय में बनाए गए कृष्ण कुंज का लोकार्पण किया और कपूर का पौधा भी लगाया। मुख्यमंत्री ने यहां श्रीमती सूर्यमुखी देवी राजगामी संपदा न्यास राजनांदगांव द्वारा प्रदत्त खेल सामग्री, हॉकी स्टिक खिलाडिय़ों को वितरित की । साथ ही उन्होंने 5 महिलाओं को सिलाई मशीन भी वितरित की। इस मौके पर खिलाडिय़ों से बात कर मुख्यमंत्री ने उनका हौसला भी बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने खिलाडिय़ों को आशीर्वाद देते तन और मन से खेलने कहा। राज्य शासन द्वारा सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए कृष्ण कुंज विकसित करने की पहल की गई है। पर्यावरण को सहेजनेए पेड़ों को बचाने और आने वाली पीढ़ी को पर्यावरण और पेड़ों के महत्व के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कृष्ण कुंज स्थापित किए जा रहे हैं। कृष्ण कुंज नगरीय क्षेत्रो में स्थापित किए जा रहे हैं, जहां बरगद, पीपल, कदम, आम, इमली, बेर, जामुन, गंगा बेर, शहतूत, चिरौंजी, नीम, गूलर, पलाश, अमरुद, सीताफल,  बेल जैसे अनेक महत्व के पेड़ रोपण करने की कार्य योजना है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news