दुर्ग

विधायक वोरा को जन्मदिन पर लगा बधाईयों का तांता
23-Nov-2022 3:43 PM
विधायक वोरा को जन्मदिन पर लगा बधाईयों का तांता

कार्यकर्ताओं की भीड़ से वोरा निवास में बना मेला जैसा माहौल

मुख्यमंत्री, गृहमंत्री व अन्य मंत्रियों, विधायकों व कांग्रेस नेताओं ने दी बधाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 23 नवंबर।
दुर्ग शहर विधायक व छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के अध्यक्ष अरुण वोरा के जन्मदिन पर मंगलवार को खुशियां बिखरी। उनके  जन्मदिन को यादगार बनाने कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं और जनता ने कोई कसर नहीं छोड़ी। जिसके चलतेे वोरा का उन्होने अपने-अपने अंदाज में स्वागत कर बधाई दी।
सुबह से ही उनके पद्मनाभपुर स्थित आवास पर वोरा को बधाई देने वाले कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का तांता लगा रहा। बधाई के रुप में उन्हे जनता का अपार स्नेह मिला।

जन्मदिन पर वोरा निवास में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। जिसकी धून में महिलाओं ने नाच-गाकर अपनी खुशियों का ईजहार किया। वोरा को बधाई देने युकांई रैली की शक्ल में पहुंचे थे। उन्होने वोरा को लड्डुओं से तौलकर जन्मदिन की बधाई दी।वहीं कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा वोरा से केक कटवाकर उनकाजन्मदिन मनाया गया।

हमर दुर्ग सांस्कृतिक कला मंच के निर्देशक शिवाकांत तिवारी के नेतृत्व में साथी कलाकारों द्वारा सुआ नृत्य के माध्यम से वोरा के दीर्घायु की कामना की गई। वोरा को बधाई देने पहुंचने वालों का सिलसिला सुबह से जारी रहा। जिससे वोरा निवास में दिनभर मेला जैसा माहौल बना रहा।
 जन्मदिन पर वोरा ने सर्वप्रथम सुबह अपनी मां शांतिदेवी वोरा से आर्शीवाद लिया। तत्पश्चात उन्होने चंडी मंदिर एवं अन्य मंदिरों में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशियाली के लिए कामना की।
 वोरा को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कैबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे, जिला प्रभारी मंत्री मो. अकबर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम के अलावा विधायकों व अन्य दिग्गज नेताओं ने दूरभाष पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने वोरा निवास पहुंचकर अरुण वोरा को बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर राज्य मदरसा बोर्ड अध्यक्ष अलताफ अहमद के नेतृत्व में पहुंचे कांग्रेसियों ने वोरा का 51 किलो वजनी फूलों के हार से स्वागत कर जन्मदिन की खुशियां मनाई।

वहीं केक काटकर और मिठाई बांटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा भी करवाया गया। लगातार आतिशबाजी से जन्मदिन की खुशियां दोगुनी हो गई थी। वोरा को महापौर धीरज बाकलीवाल, पूर्व साडा अध्यक्ष लक्ष्मण चंद्राकर, पूर्व महापौर शंकरलाल ताम्रकार, सभापति राजेश यादव, सिविल लाईन स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष हेमंत तिवारी, कांग्रेस नेता चन्ने भाटिया, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष आर.एन. वर्मा, समाजसेवी रमेश कुमार जैन, राधेश्याम शर्मा, दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय मिश्रा, सांई बाबा मंदिर समिति अध्यक्ष श्रीकांत समर्थ, अधिवक्ता कौशल किशोर सिंह, प्रकाश शिवणकर, मो. आरिफ रजा, सुमीत गुप्ता, जिला कांग्रेस साहित्यिक व सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष शिवाकांत तिवारी, शमीम अहमद, नंदू महोबिया,कांग्रेस नेता कुणाल तिवारी, विवेक मिश्रा, बसंत खिलाड़ी, एल्डरमैन अंशुल पांडे, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस अध्यक्ष गौरव उमरे, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आयुष शर्मा, प्रवक्ता देवेश मिश्रा, संदीप श्रीवास्तव, पोलसायपारा वार्ड-27 के पार्षद मनीष बघेल, रायसिंग ढिकोला, शिवेश सिंह, संदीप बख्शी, राकेश दुबे, अय्युब खान, जसप्रीत सिंह, नवाबुद्दीन, इलियास चौहान, जितेन्द्र राठी, पूर्व सभापति राजकुमार नारायणी, जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष अलख नवरंग, एल्डरमैन देव सिन्हा, प्रकाश गीते, एमआईसी सदस्य अब्दुल गनी, दीपक साहू, हमीद खोखर, ऋ षभ जैन, मनदीप सिंह भाटिया, फत्ते भाटिया, एल्डरमैन राजेश शर्मा, एल्डरमैन रत्ना नारमदेव, संगीता वाघेला, भगवती ठाकुर, अबरार पुवार, विमल चंद तिवारी, सैय्यद रज्जब अली, राजकुमार वर्मा, पाशी अली, सैय्यद अनीस रजा, राजू भाटिया, जितेन्द्र तिवारी, बृजमोहन तिवारी, अनूप पाटिल, दिलीप ठाकुर एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वोरा निवास पहुंचकर विधायक अरुण वोरा को जन्मदिन की बधाई दी।

इस दौरान वोरा के पुत्र प्रदेश युकां महासचिव संदीप वोरा, गौ- सेवक सुमीत वोरा के अलावा अन्य पारिवारिक सदस्य व्यवस्था बनाने में सक्रिय रहे। संदीप व सुमीत वोरा ने कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों का मुंह मीठा करवाकर जन्मदिन की खुशियां मनाई।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news