महासमुन्द

भाजयुमो ने फूंका सीएम का पुतला
23-Nov-2022 6:41 PM
भाजयुमो ने फूंका सीएम का पुतला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बागबाहरा, 23 नवंबर। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर महासमुंद जिले में भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष जसराज चंद्राकर बाला के नेतृत्व में भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम के ऊपर कांग्रेस पार्टी द्वारा लगाए गए झूठे, बेबुनियाद चारित्रिक आरोप के विरोध में बागबाहरा नगर के रेल्वे स्टेशन चौंक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

 प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष जसराज चंद्राकर बाला ने कहा कि बीजेपी प्रत्याशी नेताम के ऊपर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इशारे में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा लगाया गया चारित्रिक आरोप झूठा और बेबुनियाद है।

 भाजयुमो के पुतला दहन कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य अलका चन्द्राकर, वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश चन्द्राकर, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दुबेलाल साहू, भाजपा मंडल महामंत्री खल्लारी पूनम चंद्राकर, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष संजय मालवे, भाजयुमो जिला कोषाध्यक्ष नरेंद्र बग्गा, पार्षद मोगेश चन्द्राकर, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नारायण तांडी, महेंद्र गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष दुर्गाशंकर दुबे, नितेश पांडे, हीरा साहू, पूरन सबर, पंकज जैन, गगन बघेल, जयकिशन देवांगन, महेंद्र कुर्रे, आशीष पांडे, तीलेश्वर साहू, जीतू पटेल, सोनू पांडे, महेश यादव, दीपक सोनी, कन्हैया मानिकपुरी, गुलशन निषाद सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news