दन्तेवाड़ा

दंतेवाड़ा, 23 नवंबर। छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक 2022-23 के जिला स्तरीय पारंपरिक खेलों का आयोजन दंतेवाड़ा में शा. उच्च. मा. विद्यालय के खेल मैदान में 24 से 26 नवम्बर तीन दिवसीय तक किया जायेगा। अतएव खेल का आयोजन प्रात: 10 बजे से प्रारम्भ होगा। इस आयोजन में जिले के विधायक देवती महेंद्र कर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे।
जिसमें विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुभाष सुराना, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनीता भास्कर, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पायल गुप्ता, नगर पालिका परिषद उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह, छ.ग. पादप औषधि बोर्ड पूर्व उपाध्यक्ष छविन्द्र कर्मा, छ.ग. स्वाद्य आयोग सदस्य विमल सुराना, छ.ग. मदरसा बोर्ड सदस्य शकील रिजवी, राजीव युवा मितान क्लब दंतेवाड़ा सलीम रजा उस्मानी सहित समस्त जनप्रतिनिधियां उपस्थित होंगे।