महासमुन्द

तकिए के अंदर छुपाकर ले जा रहा था 65 किलो गांजा, हिरासत में
24-Nov-2022 2:33 PM
तकिए के अंदर छुपाकर ले जा रहा था 65 किलो गांजा, हिरासत में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 24 नवंबर।
कोमाखान पुलिस ने वाहन में गांजा की तस्करी करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से तकिए के भीतर से अलद-अलग पैकेटों में 65 किलो ग्राम गांजा कीमत 13 लाख रुपए बरामद किया गया है। 

छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती राज्य ओडिशा से लगातार अवैध धान एवं अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन महासमुंद के रास्ते किये जाने  की सूचना महासमुंद पुलिस अधीक्षक को मिल रही थी। जिसके चलते पुलिस अधीक्षक ने सायबर सेल की टीम एवं समस्त थाना-चौकी प्रभारियों  को अवैध धान एवं गांजे की तस्करी करने वालों के खिलाफ  कार्यवाही हेतु निर्देशित किया था। जिस पर से सभी राष्ट्रीय राज्य मार्गों पर टीम गठित  कर बल तैनात कर नजर रखी जा रही थी।  इसी दरमियान कल 23 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा से अवैध मादक पदार्थ गांजा एक टाटा इंट्रा वाहन में लोड होकर खरियार रोड होते हुए महासमुंद की ओर आ रही है। सूचना मिलते ही तत्काल टेमरी नाका में चेकिंग दल मौजूद हुआ। पुलिस बल को देखकर नीले रंग की टाटा इंट्रा वाहन का चालक गाड़ी छोडक़र भागने लगा। जिसे खेतों में जाकर पकड़ा गया। आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम मो. राजिक मंसूरी पिंजारी (37 वर्ष)  महाराष्ट्र बताया है। उसके बयान में असमानता पाये जाने पर पुलिस को संदेह हुआ जिसके आधार पर वाहन की तलाशी ली गई। वाहन तकिया, गद्दा से पूरा भरा हुआ था। तकिया, गद्दा को हटाने के बाद भूरा रंग के प्लास्टिक टेप से बंधा हुआ 13 पैकेट अवैध पादक पदार्थ गांजा मिला। वजन करने पर कुल 65 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा की कीमत पुलिस ने तीन लाख रुपए बताया है। आरोपी के विरूद्ध थाना कोमाखान में अपराध दर्ज कर धारा 20 खे  के तहत जेल भेजा गया है। 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news