राजनांदगांव

26 को भारतीय संविधान दिवस मनाएगी भाजपा कार्यक्रम के लिए पवन प्रदेश प्रभारी
24-Nov-2022 5:05 PM
26 को भारतीय संविधान  दिवस मनाएगी भाजपा  कार्यक्रम के लिए पवन प्रदेश प्रभारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 24 नवंबर।
आगामी 26 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी की अनुसूचित जाति मोर्चा समूचे राज्य में संविधान दिवस मनाएगी। इस दिन राजधानी रायपुर और प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भारत रत्न व संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की  प्रतिमा या छायाचित्र में माल्यार्पण और पुष्पांजलि की जाएगी। प्रदेश भाजपा ने इस कार्यक्रम के लिए अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन मेश्राम को प्रभारी बनाया है। 

मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय एवं मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्केंडेय के निर्देश पर 26 नवंबर को मंडल स्तर  से लेकर पार्टी के कार्यालयों में उक्त कार्यक्रम का आयोजन होगा। भारतीय संविधान दिवस मनाने के लिए मोर्चा की ओर से सभी जिलाध्यक्षों को कार्यक्रम की योजना बनाकर भाजपा व अन्य मोर्चा के प्रदेश, जिला व मंडल के पदाधिकारियों को आमंत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं। 

कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी के रूप में पवन मेश्राम को दायित्व सौंपा गया है। सह प्रभारी अनिल खोब्रागढ़े होंगे। विशेष तौर पर पार्टी ने सभी जिलों में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की पेपर कटिंग, फोटो, वीडियो भेजने के निर्देश दिए हैं। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news