दुर्ग

भाजयुमो ने किया मुख्यमंत्री व पीसीसी अध्यक्ष का पुतला दहन
24-Nov-2022 6:47 PM
भाजयुमो ने किया मुख्यमंत्री व पीसीसी अध्यक्ष का पुतला दहन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अभनपुर, 24 नवंबर। छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर में विधानसभा उपचुनाव में उथल पुथल जारी है। सी बीच भाजपा ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम द्वारा भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम पर बेबुनियाद आरोप लगाए गए हैं। जिसके विरोध में अभनपुर युवा मोर्चा के नेतृत्व में बस स्टैण्ड में मुख्यमंत्री व मोहन मरकाम का पुतला दहन किया गया ।

 इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश कार्य सदस्य आकाश बजाज, नगर उपाध्यक्ष किशन शर्मा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गौरव शर्मा, मंडल महामंत्री भरत बैस, महिला मोर्चा जिला महामंत्री चेतना गुप्ता, पार्षद राजा राय, दलजीत चावला, झड़ी राम पटेल, सागर साहू, फिरोज सेन, जनक खण्डेलवाल, सौरभ वर्मा, पंचराम, कुशल यादव, मानसिंग, मदन साहू, भूपेश, पिंटू साहू, वासुदेव यादव, खुमान चंद्र सहित सैकड़ो कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news