बीजापुर

विज्ञान की पढ़ाई नहीं, संयुक्त संचालक ने प्राचार्य को थमाया नोटिस
24-Nov-2022 6:54 PM
विज्ञान की पढ़ाई नहीं, संयुक्त संचालक  ने प्राचार्य को थमाया नोटिस

व्याख्याता को हटाया प्रभारी प्राचार्य से, अब लेंगे क्लास
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता                         
बीजापुर, 24 नवंबर।
बस्तर संभाग के संयुक्त संचालक आरपी आदित्य बुधवार को बीजापुर के दौरे पर थे। यहां पहुंचे संयुक्त संचालक ने  नेलसनार हायर सेकंडरी स्कूल पहुंचकर सीधे क्लास रूम में गये। यहां उन्होंने पढ़ाई की प्रगति का जायजा लिया और साइंस की पढ़ाई न होने पर प्राचार्य को नोटिस जारी करने के निर्देश दिया।

दौरे में संयुक्त संचालक ने स्वामी आत्मानन्द स्कूल भैरमगढ़, पोटाकेबिन नैमेड, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बीजापुर का निरीक्षण कर पढ़ाई की गति बढ़ाने और व्यवस्था को दुरुस्त करने निर्देश दिए। संयुक्त संचालक ने जिले के हायर सेकंडरी स्कूल नेलसनार का निरीक्षण कर संस्था में व्यापक कमियों पर नाराजगी जाहिर कर व्यवस्था सुधारने निर्देश दिया। यहां चालू शिक्षा सत्र में विज्ञान की पढ़ाई अब तक नहीं किये जाने पर प्राचार्य को नोटिस जारी की गई। संस्था के विज्ञान विषय के शिक्षक को पोटा केबिन में प्रभारी प्राचार्य बनाये जाने से विज्ञान की पढ़ाई प्रभावित होने पर तत्काल प्रभाव से प्रभारी प्राचार्य को अध्यापन कार्य हेतु मुक्त करने का निर्देश दिया। 

भैरमगढ़ में संचालित स्वामी आत्मानन्द स्कूल का निरीक्षण कर लेब, लाईब्रेरी, शिक्षक व्यवस्था का जायजा लिया तथा पाठ्यक्रम की प्रगति की जानकारी ली। नैमेड में पोर्टा केबिन का निरीक्षण कर पाठ्य पुस्तक गणवेश, मध्यान्ह भोजन, छात्रवृत्ति आदि की जानकारी ली। संस्था में शिक्षक डायरी अपूर्ण रहने पर प्रधान अध्यापक और शिक्षकों  पर नाराजगी व्यक्त कर अनिवार्य रूप से प्रतिदिन संधारित करने निर्देश दिया गया।

मध्यान्ह भोजन में मीनू अनुसार भोजन प्रदाय न करने पर भोजन की गुणवत्ता सुधारने और पर्याप्त मात्रा में गर्म भोजन देने तथा सुधार न होने और समूह को कार्य से पृथक करने निर्देश दिया गया। बीजापुर में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं से गणित विषय के सवाल पूछ कर पाठ्यक्रम की प्रगति और नियमित अध्यापन की जानकारी लेकर गुणवत्ता बढ़ाने प्रयास करने कहा गया। 

निरीक्षण के पश्चात संयुक संचालक ने कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में सभी विकासखंडों के बीईओ, बीआरसी, मंडल संयोजक, एबीईओ व प्राचार्यों की बैठक लेकर शिक्षा गुणवत्ता में सुधार, दिसंबर तक पाठ्यक्रम पूर्ण करने, समयबद्ध उपस्थित होने व गुणवत्ता सुधार हेतु विशेष प्रयास करने के निर्देश दिया। 

इस दौरान डीईओ बीआर बघेल, सहायक संचालक राजेश कर्मा, परमेश्वर पांडे, बीइओ मोहम्मद जाकिर खान मौजूद रहे ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news