कोरिया

जीवनदीप के कर्मचारी हड़ताल पर
25-Nov-2022 3:37 PM
जीवनदीप के कर्मचारी हड़ताल पर

जिला अस्पताल सहित सामुदायिक अस्पताल की व्यवस्था चरमराई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 बैकुण्ठपुर (कोरिया), 25 नवम्बर।
कोरिया जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर के प्रेमाबाग में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य जीवनदीप कर्मचारी कल्याण महासंघ के कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हुए हंै, अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर अगले दो दिन और धरने पर बैठेंगे और रैली भी निकाल कर विरोध करेंगे।

जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य जीवन दीप कर्मचारी कल्याण महासंघ के आव्हान पर जिला अस्पताल सहित सामुदायिक स्वास्थ्य और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के दर्जनों अनियमित कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। हड़ताल पर जाने से अस्पतालों की सफाई से लेकर कई व्यवस्था चरमरा गई।

अनियमित कर्मचारी नारायण विश्वकर्मा ने बताया कि सरकार को हमारी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए, जबकि सफाई कर्मचारी हरबंश कुर्रे का कहना कि कांग्रेस ने चुनाव में वादा किया था, उस वादा को सरकार आने के 4 वर्ष बीत गए है आज तक वादा नही निभाया है, हमारी मांगों पर सरकार विचार करें नहीं तो आगे और भी आंदोलन किया जाएगा।

सफाई कर्मचारी सुदामा का कहना है कि कम से कम कलेक्टर दर के हिसाब से वेतन दिया जाना चाहिए, हम लोगो की आवाज कोई सुनने को तैयार नही है। शासन प्रशासन द्वारा उनकी जायज मांगों को अनदेखा कर कोई भी ठोस निर्णय आज पर्यन्त तक नहीं ले पाए है। सफाई और अनियमित जीवनदीप कर्मचारी मजबूर है, क्योंकि आज भी बहुत ही अल्प वेतन में 8-12 घंटे कार्य लेकर 2 घंटे का ही वेतन दिया जाता है। वही धरने पर बैठे बैगा प्रकोष्ठ से जिला अस्पताल में नियुक्त गार्डो को 3 माह से वेतन नही मिल पाया है उन्होंने समय पर वेतन की मांग की है।

धरने पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि जायज मांगों को जल्द से जल्द बिना किसी भी अनियमित जीवन दीप कर्मचारी को छंटनी किये बगैर पूरा किया जाए अन्यथा वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने पर विवश हो जाएंगे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news