धमतरी

भाजपाइयों ने बिजली दफ्तर घेरा
25-Nov-2022 5:46 PM
भाजपाइयों ने बिजली दफ्तर घेरा

नगरी, 25 नवंबर। विद्युत विभाग द्वारा बिजली बिल में बेतहाशा वृद्धि को लेकर भारतीय जनता पार्टी मगरलोड ने विद्युत कार्यालय का घेराव किया तथा धरना प्रदर्शन किया।

भाजपा युवा मोर्चा भाजपा कार्यालय से पैदल मार्च करके भूपेश सरकार के खिलाफ नारा लगाते हुए विद्युत कार्यालय पहुंचे। विद्युत कार्यालय में पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड को तोडक़र भाजपा कार्यकर्ता विद्युत अधिकारी से मिलने पहुंचे जहां विद्युत कार्यालय में ताला जडक़र युवा मोर्चा ने बिजली बिल बढ़ोतरी में विरोध जताया जहां पुलिस के साथ झूमा झटकी भी हुई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा, भाजपा जिला मंत्री प्रेमलता नागवंशी, भाजपा जिला मंत्री राजेंद्र गोलछा, मंडल अध्यक्ष विजय यदु, युवा मोर्चा जिला महामंत्री चेतन साहू, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बसंत साहू, नगर पंचायत मगरलोड नेता प्रतिपक्ष झमित सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य खूबलाल धु्रव, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजाराम मंडावी, लोकेश साहू, राधा साहू, शांति साहू, नंदिनी सिन्हा, देवांगन, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री घनश्याम साहू, टिकेश्वर साहू, भिखम नगरची, नंदिनी साहू सहित भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news