राजनांदगांव
हेमा देशमुख के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने कई नेता रवाना
26-Nov-2022 12:22 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 26 नवंबर। मध्यप्रदेश से गुजर रही कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई वाली भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए राजनंादगांव से भी कांग्रेस नेता रवाना हुए हैं। महापौर हेमा देशमुख के नेतृत्व में कई नेताओं ने यात्रा का रूख किया है। कुछ तस्वीरें महापौर ने यात्रा में शामिल होने से पहले सोशल मीडिया के जरिये लोगों तक पहुंचाई है। जिसमें पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर भी चित्र में परिलक्षित हो रही है।