महासमुन्द

अलग-अलग घटनाओं में 4 मौतें
26-Nov-2022 3:16 PM
अलग-अलग घटनाओं में 4 मौतें

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 26 नवंबर।
महासमुंद जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव बेमचा में दुपहिया सवार को एक अज्ञात वाहन रौंदते हुए निकल गया। सिसे सडक़ पर गिरकर दुपहिया सवार का भेजा बाहर आ गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इसके अलावा जिले भर में कल अलग-अलग हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। 

महासमुंद के बेमचा में कल शाम लगभग पांच बजे दुर्गेश चन्द्राकर पिता नारद उम्र 23 साकिन बेमचा ने एक हादसे में दम तोड़ दिया। कल शाम सवा पांच बजे उसे अपने वाहन से राकेश दीवान उम्र 37 साल ने अस्पताल पहुंचाया था। दुर्घटना के दौरान कोई अज्ञात वाहन दुर्गेश को रौंदते हुए भाग निकला था। दुपहिए पर जा रहा दुर्गेश इससे सडक़ पर ही गिर गया। लोगों ने देखा कि दुर्गेश का भेजा सडक़ पर बिखर गया था। उसे तत्काल जिला अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

इसी तरह दूसरे मामले में कल ही जिले के नानक सागर खार थाना बसना में राजाराम बरीहा पिता समारू उम्र 60 साल साकिन  नानक सागर ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इसकी सूचना थाने में संतलाल बरीहा उम्र 30 ने दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि कल 25 नवंबर को इसने घर में ही अपने लुंहगी से फांसी लगा ली। मृतक का दिमागी हालत ठीक नहीं था। इस रिपोर्ट पर असल मर्ग नंबरी कायम कर जांच विवेचना में लिया गया है। तीसरे मामले में मर्ग रोमा ध्रुव नाम की तीन दिन उम्र की बच्ची ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बच्ची के पिता हीरा राम ध्रुव ने उसे अपने गांव बाम्हनदेही फिंगेश्वर जिला गरियाबंद से 24 नवंबर को जिला अस्पताल में भर्ती किया था। जहां इलाज के दौरान कल 25 नवंबर को बच्ची ने दम तोड़ दिया। 

चौथे मामले में महासमुंद से अरंड के बीच अज्ञात पुरूष उम्र करीबन 58 साल ने रेल से कटकर अपनी जान दे दी। कल शाम लगभग 6 बजे गोपाल चौबे साकिन रेल्वे कालोनी महासमुंद ने इसकी सूचना पुलिस को दी। रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया गया है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news