राजनांदगांव

बच्चों को खेल गतिविधियों में बनाएं सक्रिय - पिल्ले
26-Nov-2022 4:00 PM
बच्चों को खेल गतिविधियों में बनाएं सक्रिय - पिल्ले

गुड मार्निंग राजनांदगांव कार्यक्रम की प्रशंसा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 26 नवंबर।
अपर मुख्य सचिव रेणु पिल्ले ने बुधवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में खेल गतिविधियों, युवा महोत्सव, युवा मितान क्लब, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर सहित अन्य मुद्दों की समीक्षा की। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि राजनांदगांव जिले की खेल गतिविधियों के लिए एक विशेष पहचान रही है। हॉकी एवं अन्य खेलों में यहां के युवा सक्रिय रहे हैं। उन्होंने जिले में युवा महोत्सव, छत्तीसगढ़ ओलम्पिक की जानकारी ली। उन्होंने हेल्थ एवं वेलनेस सेन्टर की जानकारी ली तथा कहा कि बच्चों को खेल गतिविधियों में सक्रिय बनाएं, ताकि मोबाईल, टीवी से दूर रहते खेल गतिविधियों के माध्यम से स्वस्थ रहें। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर गांवों में कुछ खेल लोकप्रिय होते है, उन्हें बढ़ावा दें। हर गांव में एक खेल का मैदान होना चाहिए। इस पर विशेष ध्यान देते कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने जिले में माह के प्रथम शनिवार को आयोजित होने वाले गुड मार्निंग राजनांदगांव कार्यक्रम की प्रशंसा की तथा कहा कि इस तरह के आयोजन स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छे होते हैं। भारत सरकार द्वारा लघु खेलों को बढ़ावा देने आबंटित 7 लाख रुपए की राशि के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि खेल उपकरणों के अलावा अधोसंरचना पर यह राशि व्यय की जानी है।

अपर मुख्य सचिव श्रीमती पिल्ले ने जिले में चल रही खेल गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि हॉकी, बास्केटबॉल, बालीबॉल सहित अन्य खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। भारतीय खेल प्राधिकारण साई हॉस्टल में बच्चे खेलों का प्रशिक्षण ले रहे है तथा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। इन्श्योरिंग स्कीम के तहत भी खिलाडिय़ों को मदद मिल रही है। जिले में दिग्विजिय स्टेडियम समिति द्वारा दिसंबर से जनवरी के मध्य खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जााता है।

कलेक्टर डोमन सिंह ने बताया कि जिले में युवा मितान क्लब पौधरोपण, रक्तदान, पैरादान, छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक सहित विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता रही है। कलेक्टर ने उन्हें गुड मार्निंग राजनांदगांव के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने लगातार कार्य किए जा रहे हैं। छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक के तहत नागरिकों ने विकासखंड स्तर पर बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, संयुक्त कलेक्टर खेमलाल वर्मा, एसडीएम सुनील नायक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बंसोड़, खेल अधिकारी ए एक्का, श्रीमती उषा चटर्जी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news