रायपुर

अब 2024 में ही डेपुटेशन का अवसर
26-Nov-2022 4:40 PM
अब 2024 में ही डेपुटेशन का अवसर

तंबोली का आवेदन लौटाया सीएम ने, संगीता 6 माह छुट्टी पर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 नवंबर।
फिलहाल राज्य प्रशासन के आइईएएस अफसर केंंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर नहीं जा पाएंगे। सीएम बघेल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए भेजे गए सभी आवेदनों को लौटा रहे हैं। ऐसा राज्य सचिवालय में अफसरों की कमी को देखते हुए सीएम ने यह निर्देश दिए है। यहां बता दे कि राज्य प्रशासन में 193 अफसरों के आईएएस कैडर में से 171 कार्यरत हैं। इनमें से 19 केंद्रीय और इंटरकाउर डेपुटेशन पर चले गए हैं। इनमें से  अधिकांश को कांग्रेस सरकार ने ही बीते 4 वर्षों में अनुमति दी है। वहीं एक की मृत्यु, 1 निलंबित और 8 रिटायर हुए है। इस वजह से सचिवालय महानही भवन में प्रमुख सचिव जैसे वरिष्ठ अफसरों की कमी हो गयी है। महानदी भवन में केवल एक ही  प्रमुख सचिव(पिंगुवा) कार्यरत हैं और दो एसीएस है। इसे देखते हुए राज्य शासन ने डीओपीटी से प्रमुख सचिव की पदोन्नति के लिए अनुमति मांगी। इसमें एक प्रमुख सचिव(शहला निगार) और 3-4 सचिव मिल जाएंगे।

बहरहाल ,सीएम बघेल ने किसी भी आईएएस को केंद्रीय प्रति नियुक्ति की अनुमति न देने की मंशा,आला अफसरों के समक्ष जताई है। इसी सिलसिले में  उन्होंने 09 बैच के अयाज फकीर तंबोली का आवेदन लौटा दिया है। अब राज्य के अफसरों की 2024 में ही दिल्ली जाने की इच्छा पूरी होगी। तब तक,अभी दिल्ली में पदस्थ 2-3 अफसर लौट आएंगे। दूसरी ओर निहारिका के बाद वन सचिव आर संगीता भी 6 माह के लंबे अवकाश पर चली गई हैं। उन्होंने चाइल्ड केयर लीव ले लिया है। संगीता अब बजट सत्र के बाद अप्रैल में ही लौटेंगी। इधर शहला निगार भी जनवरी के तीसरे सप्ताह में ज्वाइन करेंगी। वह भी छ़ुट्टी पर है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news