सरगुजा

संविधान दिवस पर विचार गोष्ठी
26-Nov-2022 8:06 PM
संविधान दिवस पर विचार गोष्ठी

अम्बिकापुर,26 नवम्बर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के द्वारा राजीव भवन में आज संविधान दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। 

मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन तेलघानी विकास बोर्ड के सदस्य लक्ष्मी गुप्ता ने संविधान का निर्माण करने वाले डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन करते हुए, संविधान के प्रस्तावना का पाठन कराया। तत्पश्चात उन्होंने संविधान दिवस के उपलक्ष पर प्रदेशवासियों को बधाई दी एवं उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, छात्रों, कार्यकर्ताओं को संविधान की शपथ भी दिलाई।

लक्ष्मी गुप्ता  ने कहा कि आजादी के बाद भारत को एक मजबूत राष्ट्र बनाने और भारत की विविधता को एक सूत्र में पिरोकर रखने के लिए एक मजबूत आधार की जरूरत थी, जिसे बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में संविधान निर्माताओं ने पूरा किया एवं भारत की आजादी के बाद नागरिकों और देश को आगे ले जाने के लिए एक सशक्त दस्तावेज के रूप में 26 नवम्बर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। 

लक्ष्मी गुप्ता ने आगे कहा कि संविधान दिवस के अवसर पर हमें न सिर्फ स्वतंत्र भारत का नागरिक होने का अहसास होता है बल्कि संविधान में उल्लिखित मौलिक अधिकारों से हमें अपना हक मिलता है और साथ ही लिखित मूल कर्तव्यों से हमें नागरिक के तौर पर अपनी जिम्मेदारियों की भी याद दिलाता है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news