गरियाबंद

बिजली बिल वृद्धि का विरोध, दफ्तर के सामने भाजपाईयों का धरना
26-Nov-2022 8:25 PM
बिजली बिल वृद्धि का विरोध, दफ्तर के सामने भाजपाईयों का धरना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

मैनपुर, 26 नवंबर। बिजली बिल में सुरक्षा निधि के नाम से बेतहाशा वृद्धि के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं भारतीय जनता पार्टी मंडल मैनपुर के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर बिजली ऑफिस का घेराव किया गया। कार्यकर्ता जिला चौक से एक रैली के रूप में विद्युत विभाग के ऑफिस पहुंचे और ऑफिस के सामने धरने पर बैठ गए।

 भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि अपने लोकलुभावन झूठे वादे कर सत्ता में आई प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जनता से छलावा किया है।  बिजली बिल हाफ का वादा करने वाली सरकार आज बिजली बिल के बिल में कई गुना बढ़ोतरी करके बिल उपभोक्ताओं को दे रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता बिजली के बिलों से परेशान हैं। आने वाले चुनाव में ऐसी झूठी सरकार को उखाड़ फेंकना है।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा, मंडल महामंत्री दिलीप साहू, मनोहर बघेल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेश कश्यप, आरटीआई प्रकोष्ठ जिला संयोजक रूपेश साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष राम दास वैष्णव ,वरिष्ठ भाजपा नेता तुलसी राठौर ,राकेश दुबे ,महिला मोर्चा अध्यक्ष कुमारी बाई पटेल ,भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री दिनेश सचदेव, पुलस्त शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा मंत्री मनोज निर्मलकर ,हरीश यादव, संतोष यादव ,उमंग सिंह ठाकुर ,सुरजो बाई ढाढ ,मंडल उपाध्यक्ष शकुंतला रामटेके ,युवा मोर्चा उपाध्यक्ष हेमंत कुमार साहू, आदि उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news