दन्तेवाड़ा

कांग्रेस सरकार की विफलता जनता तक पहुंचाएं
27-Nov-2022 2:32 PM
कांग्रेस सरकार की विफलता जनता तक पहुंचाएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 26 नवंबर।
भाजपा भारतीय जनता पार्टी की दंतेवाड़ा इकाई की महत्वपूर्ण बैठक कटेकल्याण विकासखंड के परचेली के खेल मैदान में हुई।
इस दौरान जिलाधक्ष चैतराम अटामी ने संबोधन में कांग्रेस सरकार की असफलताओं और वादाखिलाफी को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि मेरा बूथ सबसे मजबूत को सार्थक करें। अध्यक्ष ने प्रत्येक कार्यकर्ता को संपूर्ण ऊर्जा के साथ भाजपा की केंद्र सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।
पूरे प्रदेश में के सभी वर्गों में कांग्रेस सरकार के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। जो कांग्रेस सरकार को ले डूबेगा। इस दौरान वरिष्ठ नेता रामबाबू गौतम, ओजस्वी मंडावी, कमला नाग, संतोष गुप्ता, रामू नेताम, सुनीता ठाकुर, मुकेश शर्मा और समस्त पार्टी पदाधिकारी सह कार्यकर्ता मौजूद थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news