गरियाबंद

स्कूल में खेल के दौरान छात्रों के बीच चले लात-घूंसे
27-Nov-2022 2:35 PM
स्कूल में खेल के दौरान छात्रों  के बीच चले लात-घूंसे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 27 नवंबर।
फिंगेश्वर विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोहरसी में संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित खेल प्रतियोगिता में विवाद के बाद दो पक्षों में छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई है। इस घटना में 4 स्कूली छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके पाण्डुका अस्पताल ले जाया गया। मामला पाण्डुका थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार फिंगेश्वर विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोहरसी में शनिवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस दौरान बच्चों को संविधान की शपथ दिलाई गई। उसके बाद मैदान में खेलकूद का आयोजन किया गया। इसी दौरान कबड्डी खेल में किसी बात को लेकर को लेकर बच्चों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि छात्रों के दो गुटों में जकर मारपीट होने लगी। कुछ छात्रों के स्कूल मैदान में ही दौड़ा-दौड़ाकर मारा गया। इस घटना में ईश्वर साहू, नेतराम साहू, भूपेन्द्र साहू, सूरज विश्वकर्मा को गंभीर चोट आई है। सभी बच्चे 12वीं आर्ट के बताए जा रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पाण्डुका पुलिस स्कूल पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में चार छात्रों को गंभीर रूप से चोट आई है, जिन्हें पाण्डुका हॉस्पिटल इलाज के लिए ले जाया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news