सरगुजा

राष्ट्रपति ने जेंडर संसाधन केंद्र लखनपुर का किया वर्चुअल लोकार्पण
27-Nov-2022 4:12 PM
राष्ट्रपति ने जेंडर संसाधन केंद्र लखनपुर का किया वर्चुअल लोकार्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर, 27 नवंबर।
विकासखंड के ग्राम केवरा में शुक्रवार को द्रौपदी मुर्मू ने वर्चुअल के माध्यम से जेंडर संसाधन केंद्र का शुभारंभ किया।  
सरगुजा जिला संरक्षण अधिकारी सुलेखा कश्यप जिला कार्यक्रम प्रबंधक बिहान योजना के तत्वावधान में संगवारी जेंडर संसाधन केंद्र का लोकार्पण कार्यक्रम रखा गया था। जहां अतिथि  रूप में जनपद अध्यक्ष मोनिका सिंह पैकरा जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंहदेव मौजूद रहे ।

अतिथियों का फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। महिलाओं से जुड़े महिला उत्पीडऩ ,लिंग आधारित भेदभाव, मानसिक एवं शारीरिक हिंसा तथा उससे संबंधित विभिन्न प्रकार की समस्याओं के समाधान एवं महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ाने तथा उन्हें उचित मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु जेंडर संसाधन केंद्र का शुभारंभ  किया गया है। जेंडर संसाधन केंद्र का उद्देश्य प्रशिक्षित परामर्श सखी के द्वारा महिला हिंसा संबंधित परामर्श उपलब्ध करवाना, प्रशिक्षित कानूनी सखी के माध्यम से न्यायिक परामर्श उपलब्ध करवाना, महिला हिंसा के प्रकरण में महिलाओं को जिला न्यायिक सेवा प्राधिकरण से संबंध करवाना महिलाओं के खिलाफ हिंसा रोकने के लिए महिलाओं में जागृति हैं।

लोकार्पण कार्यक्रम में महिलाओं के मनोरंजन हेतु मटका फोड़ चम्मच दौड़  कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जहां समूह की महिलाओं ने इस प्रतियोगिता में बढ़ चढक़र हिस्सा लिया।  इस विषय पर विस्तार से चर्चा किया गया।
इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी वेद प्रकाश पांडे कार्यक्रम अधिकारी अभिषेक मिंज, बिहान विभाग के जिला अधिकारी  देवेंद्र पटेल, अभिषेक पटेल, प्रधान संस्था के सदस्य जनपद के अधिकारी कर्मचारी एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news