खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

सम्मान यात्रा में रामविलास का भव्य स्वागत
28-Nov-2022 2:44 PM
सम्मान यात्रा में रामविलास का भव्य स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गंडई, 27 नवंबर।
किसान जोड़ो सम्मान यात्रा के काफिले का 19वें दिन में गंडई आगमन पर यात्रा के प्रमुख किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामविलास साहू का आतिशाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास साहू, कामदेव जंघेल, गिरवर जंघेल, चेतन देवांगन ने सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते यात्रा का उद्देश्य को बताया।

मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एक ओर जहां भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। वहीं छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसान जोड़ो सम्मान यात्रा चला रहे हैं। जिसमें किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री साहू ने यात्रा का आरंभ 8 नवंबर को मुख्यमंत्री द्वारा हरी झंडी दिखाए जाने के बाद बस्तर से यात्रा आरंभ किया। 19वें दिन किसान जोड़ो सम्मान यात्रा का काफिला गंडई पहुंची, जहां  मंचीय कार्यक्रम हुआ। इस दौरान रामबिलास साहू ने कहा कि  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सभी योजनाएं छत्तीसगढ़ के सभी वर्ग के लिए है। पूर्व विधायक गिरवर जंघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ को देश और विदेश में जाना जाता है।

नगर पंचायत गंडई अध्यक्ष चेतन देवांगन ने बताया कि भूपेश सरकार ने अपने घोषणा अनुसार जीतने के तुरंत बाद ही 25 सौ रुपए क्विंटल धान का किया है। जिससे साफ  पता चलता है कि कांग्रेस की सरकार में किसानों का भरपूर ख्याल रखा जा रहा है । कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास साहू के साथ मंच में पदमा मानिकपुरी, गिरवर जंघेल, कोमल साहू, दशमत जंघेल , उत्तम जंघेल, संजू चंदेल, कामदेव जंघेल, बाके वर्मा, हबीब खान, नरायन चतुर्वेदी, लियाकत अली खान , धरम राज ताम्रकार, मंजू नेताम, हेमलता ठाकुर,  दिलीप ओगरे, अमित टंडन, भिगेश यादव, असरफ सिद्दकी, भूषनमनी झा, मोसिन खान, एवं अन्य लोग उपस्थित थे। मंच संचालन  अयूब कुरैशी ने किया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news