राजनांदगांव

छुईखदान स्कूल में बाल मेला, बच्चों की हौसला अफजाई
28-Nov-2022 3:09 PM
छुईखदान स्कूल में बाल मेला, बच्चों की हौसला अफजाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 28 नवंबर।
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल छुईखदान परिसर में शनिवार को स्कूल प्रबंधन द्वारा बाल मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा व अध्यक्षता छुईखदान नगर पंचायत अध्यक्ष पार्तिका महोबिया ने किया। विशेष अतिथि खैरागढ़ कलेक्टर डॉ. जगदीश सोनकर, छुईखदान जनपद अध्यक्ष नीना विनोद ताम्रकार, जनपद उपाध्यक्ष ललित महोबिया, पूर्व विधायक गिरवर जंघेल,  मोतीलाल जंघेल, राम कुमार पटेल, हेमंत वैष्णव व अन्य सम्मानीय, जनप्रतिनिधिगणों के साथ शाला प्रबंधन की टीम, शिक्षक शिक्षिकाएं और कार्यक्रम के विशेष आकर्षण स्कूल के विद्यार्थी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

कार्यक्रम में बच्चों द्वारा करीब 50 स्टॉल लगाया गया था। जिसमें बच्चे अपनी पाककला का प्रदर्शन करते विभिन्न तरह के स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध करा रहे थे। अतिथियों ने पूर्ण स्टॉल का निरीक्षण करते बच्चों की इस कला का हौसला अफजाई किया।
इस अवसर पर विधायक श्रीमती वर्मा ने बच्चों को शिक्षा का महत्तव बताते इस पर प्रकाश डाला गया कि किसी भी विषम परिस्थिति में विद्या को आपसे कोई नहीं छीन सकता और आपकी भविष्य की बुलंदियों को छूने में इस का अपना विशेष महत्व है। अध्यक्षता करते श्रीमती महोबिया ने बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ  स्वामी आत्मानंद स्कूल में नगर पंचायत छुईखदान द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। कलेक्टर डॉ. सोनकर ने संविधान दिवस के उपलक्ष्य में सभी को संविधान की शपथ दिलाई।  इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा नृत्य में प्रस्तुति कर गांधीजी के आदर्शों व कत्थक नृत्य की विलुप्त होती विद्या को उजागर करने का प्रयास किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news