बिलासपुर

शादी का झांसा देकर रेप, दो मामलों में आरोपी गिरफ्तार
28-Nov-2022 3:40 PM
शादी का झांसा देकर  रेप, दो मामलों में आरोपी गिरफ्तार

  छेडख़ानी का आरोपी कटनी से गिरफ्तार  
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिलासपुर, 28 नवंबर।
जिले की सीपत और सरकंडा थानों में रेप के दो मामलों में आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। एक प्रकरण में पीडि़त नाबालिग है। सिविल लाइन पुलिस ने छेडख़ानी के एक आरोपी को कटनी से गिरफ्तार किया है।

 पीडि़ता नाबालिग के परिजनों ने सीपत थाने पहुंचकर 15 जून 2021 को एफआईआर दर्ज कराई थी कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। खोजबीन के बाद पुलिस ने 26 नवंबर को आरोपी सीपत के ही राजेश केसकर (23 साल) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने शादी का प्रलोभन देकर उसे डेढ़ साल से छिपाकर अपने पास रखा था और लगातार शारीरिक शोषण कर रहा था। उसके खिलाफ 363, 366, 376 आईपीसी और 4 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। न्यायालय ने उसे रिमांड पर जेल भेज दिया है।

दूसरा मामला सरकंडा थाने का है। 26 नवंबर को पीडि़ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मुंगेली पटवापारा के नागेश्वर साहू (18 वर्ष) ने उसके साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया है। सरकंडा पुलिस की टीम ने मुंगेली से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध आईपीसी की धारा 376 2 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

महिला संबंधी अपराध के एक और मामले में सिविल लाइन पुलिस ने कटनी मध्य प्रदेश से आरोपी प्रफुल्ल सोनी को गिरफ्तार किया है। पीडि़ता से उसकी इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच बातचीत होने लगी, फिर घूमने फिरने के लिए भी गए। इस दौरान आरोपी ने युवती का गलत तरीके से फोटो और वीडियो बना लिए। इसे लेकर अनबन हो गई और पीडि़ता ने आरोपी से बातचीत करना बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी उसे फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। सिविल लाइन पुलिस ने उसके विरुद्ध आईपीसी की धारा 354 और 509 का के तहत जुर्म दर्ज किया था। आरोपी प्रफुल्ल उर्फ कृष्णकांत सोनी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news