सारंगढ़-बिलाईगढ़

संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पठन
28-Nov-2022 6:34 PM
संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पठन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़, 28 नवंबर। कोसीर मुख्यालय के ग्राम सिंघनपुर में संविधान दिवस मनाया गया। गांव में डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयकारे लगाए गए। भारत के संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पठन किया गया।

ग्राम पंचायत सिंघनपुर के स्कूल में  सरपंच खेलबाई कोमल प्रसाद वर्मा, स्कूल के समस्त शिक्षक व  छात्र -छात्राओं की उपस्थिति में संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में  गांव के  टी आर कुर्बान, अजेश वारे, धुजराम वारे, प्यारी भारद्वाज, दयानिधि वर्मा, सोहन कुमार वर्मा, श्यामरतन यादव,अश्वनी निराला, सुरेन्द्र कुमार जांगड़े, श्रीराम वर्मा, सोहन रत्नाकर,रामेश्वरी वर्मा, कीर्तिन दीदी, एवं पंचों ने संविधान के बारे में बच्चों को जानकारी दी व भारत के संविधान की प्रस्तावना  का सामूहिक पठन किया गया। संविधान दिवस पर सरपंच व युवाओं  तथा सरकारी कर्मचारियों  के जन सहयोग से ग्रीन बोर्ड स्कूल में  देने की घोषणा की गई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news