सरगुजा

किसान मित्र व्यापारी संघ के अध्यक्ष बने सुरेश
28-Nov-2022 8:29 PM
किसान मित्र व्यापारी संघ के अध्यक्ष बने सुरेश

अम्बिकापुर, 28 नवंबर। किसान मित्र व्यापारी संगठन की चुनावी बैठक सोमवार को राम मंदिर के धर्मशाला में संपन्न हुई। बैठक में सुरेश गुप्ता को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया गया।

बैठक में उपस्थित किसान मित्र व्यापारी संघ के संरक्षक  लक्ष्मी गुप्ता ने सभी जरूरी चुनावी प्रक्रिया को सुचारू रूप से करवाते हुए सुरेश गुप्ता के नाम की घोषणा की। घोषणा करते हुए उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि किसान मित्र व्यापारी संघ पंजीकृत संस्था है, पूरे सरगुजा संभाग में व्यापारियों और किसानों की सबसे बड़ा वो संगठन है।

लक्ष्मी गुप्ता ने नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेश गुप्ता को संरक्षक के तौर पर सुझाव के साथ कुछ उपयोगी मार्गदर्शन भी किया जिससे किसान मित्र व्यापारी संघठन नित नई ऊंचाइयों को छुए और किसान मित्र व्यापारी संघठन से जुड़े किसानों एवं अन्य लोगों का हित हो सके।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news