बेमेतरा

अब तक दो केन्द्रों में परिवहन नहीं, 9 केन्द्रों से 35 फीसदी धान का उठाव
29-Nov-2022 8:22 PM
अब तक दो केन्द्रों में परिवहन नहीं, 9 केन्द्रों से 35 फीसदी धान का उठाव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 29 नवंबर। जिले में बीते एक नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ किये जाने के बाद अभी भी 2 धान खरीदी केन्द्रो में अब तक धान का उठाव प्रारंभ नहीं किया गया गया है। वहीं 9 केन्द्रों में 30 फीसदी धान का उठाव हो पाया है। जिले के धान का उठाव प्रांरभ हुआ है। जिले में अभी तक आधे के करीब याने 51 फीसदी धान का उठाव केन्द्रों से किया गया है।

जिले में पूर्व के अनुभवों को देखा जाये तो जिले में धान खरीदी के दैारान सबसे अधिक समस्या धान उठाव को लेकर होता रहा है। इस बार समय रहते परिवाहन को तेज नहीं किये जाने की स्थिति में संकट फिर पैर पसार सकता है। इस बार अब तक खरीदे गये धान में से अभी तक 51 फीसदी धान का उठाव हुआ है।

दो केन्द्रों में उठाव नहीं, 9 केन्द्रों में 35 के करीब

जिले के दो धान खरीदी केन्द्र लुक व गनिया में खरीदे गये धान में से अभी तक एक दाना धान का परिवहन नहीं किया गया है। अकलवारा, आंनदगांव, केवतरा, कोगिया कला, जिया, परपोड़ी, भटगांव व मोहतरा समेत 9 धान खरीदी केन्द्रों में केवल 35 फीसदी से कम धान का परिवहन हुआ है। वहीं 17 केन्द्रों में 40 से 45 फीसदी धान का उठाव हुआ है। आने वाले दिनों में इन केन्द्रों में धान का आवक और अधिक होने से भंडार की समस्या इन केन्द्रो में पैर पसार सकता है।

खाद्य अधिकारी कार्यालय के सूत्रो के अनुसार जिले में 28 नवम्बर तक 171202 मेट्रिक टन धान का उपार्जन समर्थन मूल्य पर की गई है। आने वाले दिनों में आवक बढऩे की संभावना जताई है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news