बालोद

01 लाख 62 हजार 496 टन धान की खरीदी, उपार्जन केन्द्रों से 55 फीसदी धान का हो चुका है उठाव
30-Nov-2022 3:04 PM
01 लाख 62 हजार 496 टन धान की खरीदी, उपार्जन केन्द्रों से 55 फीसदी धान का हो चुका है उठाव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बालोद, 30 नवंबर।
कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में 1 नवंबर से समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों से धान की खरीदी सुचारू रूप से की जा रही है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि नवंबर में अब तक 18 कार्य दिवसों में पंजीकृत 49 हजार 18 कृषकों से 1 लाख 62 हजार 496 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। खरीदी किए धान में से 90 हजार 224 मीट्रिक टन धान का राईस मिलरों द्वारा उठाव भी कर लिया गया है। इस प्रकार खरीदे गये धान में से 55 प्रतिशत धान का उठाव कर लिया गया है।

उन्होंने बताया की रविवार 27 नवंबर को कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार जिला विपणन अधिकारी के साथ संयुक्त रूप से विकासखंड डौंडी क्षेत्र के धान खरीदी केन्द्र गुजरा, डौंडी एवं गुदुम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी केन्द्रों से धान का उठाव नियमित रूप से की जा रही है।

 धान खरीदी केन्द्र गुजरा में पंजीकृत 1627 किसानों में से 526 किसानों के द्वारा धान का विक्रय कर लिया गया है। गुजरा केन्द्र में कुल 1685.88 मीट्रिक टन धान खरीदी में से 1001 मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है, जो कि कुल धान खरीदी का 59 प्रतिशत है। धान खरीदी केन्द्र डौंडी में पंजीकृत 1957 किसानों में से 608 किसानों के द्वारा धान का विक्रय किया गया है। 

उन्होंने बताया डौंडी धान उपार्जन केन्द्र में 2022.64 में टन धान खरीदी में से 1213.00 में टन धान का उठाव हो गया है, जो कि कुल धान खरीदी का 59 प्रतिशत है। इसी प्रकार जिले के अंतिम छोर के धान खरीदी केन्द्र गुदुम में पंजीकृत 945 किसानों में से 265 किसानों के द्वारा समर्थन मूल्य पर धान का विक्रय कर चुके हैं, उक्त केन्द्र में 934.16 में टन धान खरीदी में से 472.40 में टन धान का उठाव की जा चुकी है, जो कि कुल धान खरीदी का 50 फीसदी है। जिले में स्थापित समस्त 140 धान उपार्जन केन्द्रों में पर्याप्त बारदानें की व्यवस्था, धान खरीदी पश्चात् निरंतर धान का उठाव किया जा रहा है। 

जिला प्रशासन के निर्देश अनुसार सभी समितियों के द्वारा सप्ताह के सात दिन धान उठाव हेतु निरंतर कार्य किया जा रहा है। जिससे उपार्जन केंद्रो से धान का उठाव सतत् रूप से की जा रही है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news