रायपुर

महाकफन रैली...
30-Nov-2022 4:42 PM
महाकफन रैली...

रायपुर, 30 नवम्बर। रायपुर के बूढ़ापारा में  अऩुकंपा नियुक्ति शिक्षाकर्मी कल्याण संघ के 41वें दिन बुधवार को महिलाओं ने अपने बच्चों के साथ महाकफन रैली निकाली। महिलाओं ने प्रतिकात्मक शव यात्रा के साथ शहर भ्रमण किया। वे अपने हाथों में तख्तियां लेकर चल रही थीं, जिनमें ये नारे लिखे थे। विधवा परिजन को न्याय देना होगा। अनुकंपा नियुक्ति दो वरना जीवन से मुक्ति दो। नारियों को सम्मान देना होगा। हम अपना अधिकार मांगते, नहीं किसी से भीख मांगते। ये महिलाएं सफेद साडिय़ों में यात्रा में रोते-बिलखते शामिल हुईं। संघ की प्रांताध्यक्ष माधुरी मृगे ने को बताया कि धरने में बैठे दिवंगत शिक्षाकर्मियों के परिजनों के दु:ख  दर्द को सुनने  सरकार के प्रतिनिधि नहीं पहुंचे हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष माधुरी चंद्रा ने बताया कि हमने अपने परिवार के बच्चों की अरमानों की रैली निकाली। 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news