रायपुर

अंबुजा मॉल से 53 लाख, नूतन राइस मिल से 9 लाख रूपए से अधिक बकाया टैक्स वसूला
30-Nov-2022 6:40 PM
अंबुजा मॉल से 53 लाख, नूतन राइस मिल से 9 लाख रूपए से अधिक बकाया टैक्स वसूला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 30 नवम्बर। निगम के राजस्व अमले ने सड्डू स्थित अंबुजा मॉल प्रबंधन से बुधवार को 53 लाख रूपए का बकाया संपत्ति कर और यूजर चार्ज वसूला।  वैसे आज जोन-7 और 9 की टीम ने कुल 1 करोड़ 27 लाख रूपए का टैक्स वसूला। निगम के सभी 10 जोनों के राजस्व विभाग की टीमों द्वारा जोन कमिश्नरों के नेतृत्व एवं जोन सहायक राजस्व अधिकारियों के मार्गदर्शन में नगर निगम के हित में प्रतिदिन निरन्तर सम्पतिकर एवं यूजर चार्ज की तेजी के साथ वसूली की जा रही है. प्रतिदिन की राजस्व वसूली की प्रतिदिन समीक्षा एवं मॉनिटरिंग नगर निगम के अपर आयुक्त  अरविन्द शर्मा एवं उपायुक्त राजस्व डॉक्टर आर. के. डोंगरे द्वारा की जा रही है. विगत दिवस सभी 10 जोनों के राजस्व विभाग की टीमों द्वारा कुल 1 करोड़ 27 लाख रूपये की सम्पतिकर एवं यूजर चार्ज की राजस्व वसूली की गयी है. नगर निगम जोन 9 राजस्व विभाग द्वारा इसमें  69 लाख रूपये एवं जोन 10 ने 20 लाख रूपये की राजस्व वसूली की है. जोन 9 नराजस्व विभाग ने जोन कमिश्नर महेन्द्र पाठक के नेतृत्व एवं जोन सहायक राजस्व अधिकारी श्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में जोन क्षेत्र में स्थित अम्बुजा माल प्रबंधन से वर्तमान वित्त वर्ष 2022-23 का सम्पतिकर एवं यूजर चार्ज मिलाकर 53 लाख रूपये के राजस्व की वसूली की है, जबकि नगर निगम जोन 7 राजस्व विभाग की टीम ने जोन कमिश्नर विनोद पाण्डेय के नेतृत्व एवं जोन सहायक राजस्व अधिकारी अमरनाथ साहू के मार्गदर्शन में जोन के तहत स्वामी आत्मानंद वार्ड क्रमांक 39 के क्षेत्र में स्थित नूतन राइस मिल प्रबंधन से वर्तमान वित्त वर्ष 2022-23 का 935941 रूपये सम्पतिकर का राजस्व वसूला है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news