सरगुजा

विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के लोगों के नाम मतदाता सूची में दर्ज होंगे
30-Nov-2022 9:36 PM
विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के लोगों के नाम मतदाता सूची में दर्ज होंगे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
अम्बिकापुर,30 नवंबर।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुंदन कुमार ने बताया है कि विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के लोगों का नाम मतदाता सूची में दर्ज किया जाना है। इस हेतु जिले के 6 विकासखंड के 127 ग्राम के 2659 परिवारों के 10632 लोगों के नाम मतदाता सूची में दर्ज किया जाना है। यह कार्य 8 दिसंबर 2022 तक होगा। विकासखंड लखनपुर 8, सीतापुर के 9, बतौली के 16, उदयपुर के 5, अम्बिकापुर के 16 तथा विकासखंड लुण्ड्रा के 62 ग्रामों को चिन्हांकित किया गया है। इस कार्य हेतु जिला स्तर पर आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त को नोडल अधिकारी बनाया गया है। संबंधित मंडल संयोजक से 1 अक्टूबर 2005 की स्थिति में समस्त पात्र व्यक्ति का ग्रामवार नाम, जन्मतिथि एवं मोबाइल नंबर की जानकारी उपलब्ध कराने कहा गया है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अम्बिकापुर शहर के अंतर्गत इस कार्य के लिए नगर पालिक निगम अम्बिकापुर की आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगई को नोडल अधिकारी एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के श्री बसंत मिंज को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। अम्बिकापुर शहर समस्त बूथ लेवल अधिकारी एवं सुपरवाईजर को 1 दिसंबर 2022 को राजमोहिनी देवी ऑडिटोरियम में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने कहा है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news