सरगुजा

चुनाव तैयारियों में जुटे, किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी- दुबे
30-Nov-2022 9:44 PM
चुनाव तैयारियों में जुटे, किसी तरह की  ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी- दुबे

मिशन 2023 को ले भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
लखनपुर,30 नवंबर।
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्य समिति की बैठक कुंवरपुर जिला में संपन्न कराया गया, साथ ही साथ मंडल लखनपुर के शक्ति केंद्र के प्रभारी सहित पोलिंग बूथ अध्यक्ष से सरगुजा प्रभारी ज्योति नंद दुबे के द्वारा आने वाले विधानसभा चुनाव में किस तरह से जीत हासिल करें, उसके बारे में  विस्तार से  चर्चा की।

भाजपा जिला कार्य समिति का बैठक आज लखनपुर के कुंवरपुर जलाशय में प्रारंभ किया गया, जिसमें सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह और जिला के प्रभारी ज्योति नंद दुबे, अनुराग सिंह देव, अनिल सिंह मेजर, राजेश अग्रवाल, अभिमन्यु गुप्ता,अखिलेश सोनी, दिनेश साहू सहित जिला के पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्यों के द्वारा सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता की छाया चित्र पर धूप अगरबत्ती प्रज्वलित कर प्रारंभ किया गया।

मंच संचालन जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता के द्वारा किया गया। स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के द्वारा कहा गया कि समस्त मंडल अध्यक्ष महामंत्री कथा मंडल प्रभारी और जिला के पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्य एवं को आने वाले समय में 2023 मिशन के तहत पोलिंग बूथ स्तर तक जाकर बूथ अध्यक्ष सहित बूथ सदस्यों से सतत निगरानी एवं सक्रिय भूमिका देखने हुआ जिसके आने वाले समय में कार्यकर्ताओं के ही बलबूते मिशन 2023 का चुनाव में विजय हासिल किया जा सके। साथ ही साथ आने वाले समय में हम सबको मिलकर एकजुट होकर काम करने की जरूरत है।

भारतीय जनता पार्टी के जिला के प्रभारी ज्योति नंद दुबे के द्वारा अपने उद्बोधन में सर्वप्रथम जितने भी पदाधिकारियों और उपेक्षित कार्यकर्ताओं का उपस्थिति दर्ज कराते हुए साफ शब्दों में और स्पष्ट कहा कि आने वाले समय में कमरकस लेना है किसी तरह का कोई भी गड़बड़ी एवं कमजोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी जिस भी व्यक्ति को जो भी जिम्मेदारी दी गई हो अपनी जिम्मेदारी बखूबी निर्वाह करें, अन्यथा जवाबदारी से उसे मुक्त भी किया जाए जिससे दूसरे लोगों को उसकी जवाबदारी दिया जा सके।

भाजपा जिला के वरिष्ठ नेता मेजर अनिल सिंह ने कहा कि अंबिकापुर विधानसभा में लगातार हार होने के कारण हमको इस वर्ष इस हार के क्रम को समाप्त करना है और आने वाले समय में जीत का स्वाद चखना है।

अनुराग सिंह देव ने भी संगठित रीति नीति एवं कार्यकर्ताओं को हौसला अफजाई करते हुए आने वाले समय के लिए कमर कसने की बात पर जोर दिया और प्रत्येक कार्यकर्ता को जमीनी स्तर पर कार्य करने के लिए कहा।वरिष्ठ नेता पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि जिस तरह से जिला से हटकर जिला कार्य समिति का बैठक का आयोजन का दायित्व दिया गया था ।

मैं समस्त जिला अध्यक्ष सहित समस्त जिला के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का हृदय से अभिनंदन एवं स्वागत करते हैं और आने वाले समय में प्रत्येक कार्यकर्ताओं से कंधे में कंधे मिलाकर चलने का संकल्प लेते हैं और आने वाला समय में और भी बेहतर पोलिंग बूथ स्तर पर कार्य करने पर जोर दिया गया।

अखिलेश सोनी ने भी अपने उद्बोधन में संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया. साथ ही साथ जिला से तमाम वक्ताओं ने भी अपने उद्बोधन में बूथ स्तर के कार्य एवं प्रभारियों को कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। अब आने वाले समय में मिशन 2023 में जीत दिलाने का विश्वास दिया गया।

आभार मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू के द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला के तमाम पदाधिकारी सहित काफी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news