बीजापुर

पारा गिरा, शीतलहर बढ़ी, पालिका की जलावन लकड़ी हो रही चोरी
30-Nov-2022 10:15 PM
पारा गिरा, शीतलहर बढ़ी, पालिका की जलावन लकड़ी हो रही चोरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
बीजापुर, 30 नवंबर।
बादल के छटते ही एक बार फिर तापमान में गिरावट आ गई है। जहां लोग शाम ढलते ही कमरे में दुबक रहे हैं तो वहीं अलाव जलाकर आग तापते लोग नजर आ रहे हैं। नगर पालिका क्षेत्र के चौक चौराहों में ठंड से बचने छोड़ी जा रही जलावन लकड़ी को लोग चुरा ले जा रहे हैं।
 
बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात के चलते बीते कुछ समय से बादल छाए रहे। जिसके कारण तापमान में बढ़ोतरी देखी गई थी। बादलों के हटते ही फिर से तापमान में गिरावट देखी जा रही है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी भिरेंद्र पालेकर ने बताया कि बीते दो दिनों में तापमान 10.5  डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज की जा रही है। आने वाले दिनों में तापमान में और भी गिरावट आ सकती है।

मौसम विज्ञानी पालेकर की माने तो दिसंबर में यहां ठंड बढ़ जाती है। बीते साल में तापमान गिर कर 7 डिग्री सेल्सियस पहुंचा रहा।  

इधर नगर पालिका क्षेत्र में पालिका के द्वारा शीत ऋतु में ठंड से बचने नगर के चौक-चौराहों में अलाव जलाने के लिए लकडिय़ां छोड़ी गई थी, जिसे लोग चुरा ले गए। 
नगर पालिका के अध्यक्ष बेनहुर रावतिया ने बताया कि जो लकड़ी जलावन के लिए रखी गई थी, वह लोगों ने चुरा लिया।  बेनहुर रावतिया ने कहा कि बढ़ते ठंड को देखते हुए नगर के सभी चौक चौराहों में पालिका द्वारा जलावन छोडऩे की व्यवस्था की जा रही। उन्होंने बताया कि रोजाना नगरीय क्षेत्र के चौक चौराहों में अलाव जल रहे हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news