धमतरी

जिला स्तरीय युवा महोत्सव युवाओं ने 18 विधाओं में दिखाया हुनर
01-Dec-2022 4:33 PM
जिला स्तरीय युवा महोत्सव युवाओं ने 18 विधाओं में दिखाया हुनर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 1 दिसंबर।
जिला स्तरीय युवा उत्सव बुधवार को इंडोर स्टेडियम में मनाया गया। धमतरी, कुरूद, नगरी व मगरलोड ब्लॉक से चयनित 950 प्रतिभागियों ने 18 विधाओं पर सुबह से देर-रात तक कला का प्रदर्शन किया। लोक व करमा गीत पर प्रतियोगितों ने डांस किया। 
युवाओं के बीच कबड्डी, खो-खो प्रतियोगिता भी हुई। आयोजन स्थल में लगे स्टॉल में अतिथियों ने छत्तीसगढ़ पकवान ठेठरी, खुरमी का लुत्फ उठाया। युवा उत्सव युवाओं की प्रतिभा को निखारने जिले में मनाया गया। प्रतियोगिता 15 से 40 साल और 40 साल से अधिक 2 वर्ग में हुई।
कलेक्टर पीएस एल्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ की पुरानी परंपराओं को पुनर्जीवित करने ग्राम स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कर सांस्कृतिक विरासतों को सहेजने का अनूठा प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने युवा महोत्सव में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को श्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आव्हान किया। अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक ने प्रतिवेदन का वाचन करते हुए बताया कि विकासखंड स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में विजयी 950 प्रतिभागियों को हुनर दिखाने का अवसर मिला है। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थी संभाग स्तरीय तदुपरांत राज्य स्तरीय आयोजन में शामिल होंगे।
इन 18 विधाओं पर हुई प्रतियोगिता
प्रभारी जिला खेल अधिकारी उमा राज ने बताया कि इंडोर स्टेडियम में 18 सांस्कृतिक विधाओं- लोकनृत्य, लोकगीत, एकांकी, शास्त्रीय गायन (हिन्दुस्तानी, कर्नाटक), शास्त्रीय वादन (सितार, बांसुरी, तबला, वीणा, मृदंगम, हारमोनियम) गिटार, मणिपुरी, ओडिशी, भरतनाट्यम्, कत्थक, कुचीपुड़ी और वक्तृत्व कला में हिस्सा लिया। सुआ, पंथी, करमा, नाचा, सरहुल नाचा, बस्तरिहा लोकनृत्य, राउत नाचा, फुगड़ी, भौंरा, गेड़ी दौड़/चाल, पारंपरिक वेशभूषा, छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के आधार पर फूड फेस्टिवल, चित्रकला, वाद-विवाद, निबंध, कबड्डी, खो-खो प्रतियोगिताओं हुई।
अब संभाग स्तर पर देंगे प्रस्तुति
युवा उत्सव में सफल होने वाले उम्मीदवार संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में तथा संभाग स्तरीय आयोजन में सफलता हासिल करने वाले अभ्यर्थी 12 जनवरी 2023 को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर अपनी भागीदारी देंगे। इस अवसर पर सहायक संचालक कौशल विकास शैलेन्द्र गुप्ता सहित व्यायाम शिक्षक, निर्णायक गण एवं काफी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित थे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news