सारंगढ़-बिलाईगढ़

नए भाजपा जिला कार्यालय का भव्य उद्घाटन, कई युवा शक्ति ने किया भाजपा में प्रवेश
01-Dec-2022 9:21 PM
 नए भाजपा जिला कार्यालय का भव्य उद्घाटन, कई युवा शक्ति ने किया भाजपा में प्रवेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़, 1 दिसंबर। संगठन को मजबूत बनाने भाजपा कोई कसर नही छोड़ रही है। छत्तीसगढ़ में सत्ता वापसी करने भारतीय जनता पार्टी मिशन 2023 पर फोकस कर रही है। संगठन को मजबूत करने के साथ भूपेश सरकार को आक्रामक रूप से घेरने की रणनीति बनाई जा रही है। प्रदेश सरकार के नाकामी के खिलाफ रणनीति बनाने के उद्देश्य से 30 नवंबर को सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा का प्रथम कामकाजी परिचयात्मक बैठक भाजपा जिला कार्यालय में अध्यक्ष सुभाष जालान के अध्यक्षता व पूर्व विधायक सनम जांगड़े व जगन्नाथ पाणिग्रही प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा व महासमुंद जिला भाजपा के प्रभारी के विशिष्ट अतिथि में सम्पन्न हुआ ।

छग से कांग्रेस को उखाड़ फेंकना है - जालान

सर्वप्रथम अपने उद्बोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष जालान ने कहा कि भाजपा पार्टी में हर कार्यकर्ता एक मजबूत स्तम्भ है, और भाजपा पार्टी हमारी मां है । जिसके लिए हम आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की खोखले और भ्रष्ट विचारधारा को उखाड़ कर फेंक देना है और पूरे प्रदेश में भाजपा पार्टी को प्रदेश में लाकर मजबूत बनाना है और जन-जन को हर योजनाओं का फायदा दिलवाना ही हमारी पहली प्राथमिकता होगी। इस दौरान युवा शक्ति ने भाजपा पार्टी के कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थामते हुए पार्टी ज्वाइन किया जिसमें उन युवाओं को जिलाध्यक्ष  जालान ने माला पहना कर पार्टी में प्रवेश कराया।

जिला स्तर की बैठक में सभी 11 मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे

नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 10 स्थित जुनाडीह में भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय प्रथम कार्य समिति बैठक आहूत की गई जिसमें संपूर्ण जिले के समस्त भाजपा के 11 मंडलों से सक्रिय कार्यकर्ता महिला मोर्चा, अनु. जाति मोर्चा, किसान मोर्चा, पिछड़ा मोर्चा एवं जिलास्तरीय व प्रदेश स्तरीय कार्यकर्तागण, नेतागण, पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के पश्चात सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई थी।

बैठक के पूर्व मुख्यमंत्री का जलाया गया पुतला

 बैठक के पूर्व आरक्षण में कटौती को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष जालान के नेतृत्व मे अजा मोर्चा के आह्वान पर भारत माता चौक में मुख्यमंत्री भूपेश का पुतला दहन भी किया गया एवं कांग्रेस सरकार मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। पुतला दहन के पश्चात कलेक्टर परिसर जाकर महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौपा गया। जिसमे विधानसभा के आलावा जिले व प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

सत्येंद्र बरगाह के घर पहुंचे जिला अध्यक्ष सुभाष जालान

जिला स्तरीय बैठक संपन्न होने के पश्चात भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुभाष जालान ने सत्येंद्र दरगाह के घर पहुंच कर उनकी हौसला अफजाई की गौरतलब है कि पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष एवं वर्तमान पार्षद सत्येंद्र बरगाह के पिता की विगत दिनों स्वास्थ्यगत कारणों की वजह से मृत्यु हो गई थी। जिस पर जिलाध्यक्ष सुभाष जालान ने उनके निवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया एवं परिवार को ढांढस बंधाया, सुभाष जालान के साथ में भारतीय जनता पार्टी सारंगढ़ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी रवि तिवारी ने दिया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news