दुर्ग

निगम प्रशासन ने 5 सेवानिवृत्त कर्मियों को दी विदाई
02-Dec-2022 5:04 PM
निगम प्रशासन ने 5 सेवानिवृत्त कर्मियों को दी विदाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 2 दिसंबर।
62 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नगर पालिक निगम के 5 कर्मचारियों को बुधवार को ससम्मान विदाई दी गई। 
महापौर नीरज पाल, अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, एमआईसी मेंबर मालती ठाकुर, मीरा बंजारे, रीता गेरा, उपायुक्त नरेन्द्र कुमार बंजारे, अधीक्षण अभियंता बी.के. देवांगन, कार्यपालन अभियंता सुनील दुबे, उप अभियंता अर्पित बंजारे, संजय शर्मा, गेंद लाल सिन्हा, अजय शुक्ला आदि ने कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह, शाल और श्रीफल भेंट करते हुए सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की। इसके पूर्व सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों ने भिलाई निगम में सेवाकाल के दौरान आई कठिन परिस्थितियों को बताते अपने अनुभव के तहत सभी को मिलकर कार्य करने के लिए प्रेरित किए। 
महापौर नीरज पाल ने कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों ने निगम के हर कठिन परिस्थितियों में काम करते हुए कई उपलब्धियां हासिल किए है जिसके लिए उन्होंने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किए। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त होने के बाद अब आप सभी पूरे परिवार के साथ अच्छा जीवन बिताएं और अपने अनुभवों के साथ समाज के अच्छे कार्यों में सहभागी बने। 
उपायुक्त नरेन्द्र कुमार बंजारे ने सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इन्होंने निगम प्रशासन को मजबूत स्तंभ बनाने में अपनी सेवाएं दी है। अधीक्षण अभियंता बी.के. देवांगन ने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को कहा कि सेवानिवृत्त के बाद किसी भी जरूरत पर आप बेझिझक निगम परिवार से मदद ले सकते है, विभिन्न उपलब्धियों में आप लोगों की भूमिका रही है। सेवानिवृत्त होने के बाद अब आप सभी पूरे परिवार के साथ अच्छा जीवन बिताएं और अपने अनुभवों के साथ समाज के अच्छे कार्यों में सहभागी बने। 
सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में सत्यनारायण कौशिक पिता रामखिलावन कौशिक सहायक राजस्व अधिकारी भवन अनुज्ञा शाखा, राकेश नलोडे पिता स्व. श्याम राव नलोडे सहायक ग्रेड 2 लेखा शाखा, भागीरथी वर्मा पिता ईतवारी राम वर्मा सहायक ग्रेड 2 सचिवालय, अश्वनी कुमार कुर्रे पिता गुलाबदास कुर्रे पम्प सहायक जोन 4 जोन कार्यालय, शिवजी प्रसाद पिता मुन्नीलाल चौकीदार जोन 4 जोन कार्यालय को उनके परिवार की उपस्थिति में विदाई गई। इस मौके पर भिलाई निगम प्रशासन के समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं कर्मचारी संघ के सदस्य सहित सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के परिजन भी उपस्थित रहे। 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news