रायपुर

एक लाख रूपए के 360 कांसे के लोटे चुराने वाले दो गिरफ्तार, सभी लोटे बरामद
02-Dec-2022 6:05 PM
एक लाख रूपए के 360 कांसे के लोटे चुराने वाले दो गिरफ्तार, सभी लोटे बरामद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 दिसंबर। खमतराई पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने एक फैक्ट्री से 360 कांसे के लोटे चुराए थे। जिन्हें इन लोगों ने गहरे नाले के पानी में छुपाकर रखा था। पुलिस ने सभी लोटे बरामद कर लिए हैं। इस मामला का खुलासा चोरी के एक अन्य प्रकरण में पूछताछ के दौरान हुआ।

लवकुश एग्रो - इंडस्ट्रीज फैक्ट्री रावांभाठा के संचालक लव अग्रवाल ने रिपोर्ट कराई है। रिपोर्ट के मुताबिक किसी अज्ञात चोर ने फैक्ट्री के पीछे का ताला को तोडक़र फैक्ट्री में रखे 1 किलो  साईज के 200  और आधा किलो  के 160 कांसा के  कुल 360 लोटा (96 हजार रूपए) को चोरी कर ले गया। अज्ञात आरोपी पर 22 धारा 457,380,34 पंजीबद्ध किया गया था। पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि रावांभाठा के परदेशी पटेल व ओमप्रकाश देवार फैक्ट्री एरिया रावांभाठा में रात में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने दोनों आरोपियो का पकड़ लिया। पूछताछ करने पर फैक्ट्री मे चोरी करना स्वीकार किया।  कड़ाई से पूछताछ करने पर कुल 360  कांसा के लोटा किमली 96000रूपए को 06 बोरी में रख कर गहरा नाला के पानी में डुबाकर छिपाकर रखना बताया। आरोपियो द्वारा बताए गए स्थान की निशानदेही पर गहरे नाले के पानी से 6 बारियों से 360 लोटा बरामद किया गया।  गंगानगर भनपुरी निवासी राजू वर्मा के मकान में घुसकर चोरी करने की बात कही।  आरोपी परदेशी पटेल व ओमप्रकाश देवार के कब्जे से 1100रूपए बरामद कर दोनों प्रकरणो में  गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा। गिरफ्तार परदेशी पटेल (22) और ओमप्रकाश देवार (22) आरटीओ कार्यालय के पीछे डेरापारा खमतराई के निवासी हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news