बीजापुर

उसूर धान खरीदी केंद्र में लापरवाही, केंद्र प्रभारी व प्रबंधक पर गिरी गाज
02-Dec-2022 10:09 PM
उसूर धान खरीदी केंद्र में लापरवाही, केंद्र प्रभारी व  प्रबंधक पर गिरी गाज

  पद से हटाया  

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
बीजापुर, 2 दिसंबर।
प्रदेश में 1 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो गई है। धान खरीदी शुरू होने के साथ साथ इसमें खामियाँ भी सामने आने लगी है। ताज़ा मामला उसूर धान खरीदी केंद्र का सामने आया है। जहाँ धान खरीदी केंद्र में अनियमितता पाए जाने पर प्रशासन ने उसूर केंद्र प्रभारी व प्रबंधक को बाहर का रास्ता दिखाया है। 

उसूर एसडीएम मनोज बंजारे ने बताया कि उसूर धान खरीदी केंद्र में हमालों की उचित व्यवस्था करनी थी। लेकिन वहां हमाल की व्यवस्था नहीं की गई थी,और स्टॉक पंजी में जितना धान होना चाहिए था,  मौके पर उतना धान नहीं मिला। ज्ञात हो कि कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने भी शुक्रवार को धान खरीदी केंद्र का औचक निरिक्षण किया था जिसमें  कलेक्टर ने भी  धान खरीदी केंद्र में अव्यवस्थाओं को देखकर नाराजगी जताई थी। जिसके बाद सोमवार को खाद्य अधिकारी व एसडीएम ने धान खरीदी केंद्र जाकर जाँच की थी। 

इस जांच के बाद जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी गई । जांच सही जाने पर  लेम्पस प्रभारी राममूर्ति गटपल्ली व लेम्पस प्रबंधक विष्णु प्रसाद साहू को पद से हटा दिया गया हैं।

जिले में है 26 धान खरीदी केंद्र  
खाद्य अधिकारी गणेश कुर्रे ने बताया कि  जिले में 26 धान खरीदी केंद्र है और अब तक  21 हजार क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news