दुर्ग

मधु गजपाल बनीं प्रदेश साहू संघ की उपाध्यक्ष
03-Dec-2022 5:02 PM
मधु गजपाल बनीं प्रदेश साहू संघ की उपाध्यक्ष

दुर्ग, 3 दिसंबर। छग प्रदेश साहू संघ प्रदेश अध्यक्ष टहल साहू द्वारा दीपकताराचंद साहू पूर्व अध्यक्ष हस्त शिल्पकला बोर्ड की अनुशंसा पर मधु गजपाल को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं छग प्रदेश साहू संघ महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया है। साहू समाज ने विगत कई वर्षों से सेवा दे रही है। इस महत्वपूर्ण जि मेदारी का भी सफलतापूर्वक निर्वहन करने का आश्वासन उन्होंने दिया है। मधु गजपाल की नियुक्ति से पूरा जिला संघ प्रदेश भर में खुशी का माहौल है तथा कई सामाजिक बंधुओं ने बधाई प्रेषित की है। बधाई देने वालों में डीआर साहू, खुमान सिंह सोनबोईर, अनिल साहू, लेखराम साहू, तारा साहू, राजेश्वरी, नयन साहू, संतोषी साहू, अल्का साहू, तामेश्वरी साहू, जामिन साहू, अंजनी साहू शामिल है।

परिचय सम्मेलन 11 को
राजनांदगांव, 3 दिसंबर। जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा आगामी 11 दिसंबर को छग छग स्तरीय साहू युवक-युवती परिचय सम्मेलन साहू सदन राजनांदगांव में आयोजित है। जिसमें सामाजिक दर्पण पत्रिका का विमोचन किया जाना है। जिला साहू संघ अध्यक्ष भागवत साहू, नीलमणी साहू महामंत्री जिला साहू संघ राजनांदगांव ने बताया कि युवक-युवती परिचय सम्मेलन की पंजीयन एवं विज्ञापन की अंतिम तिथि 4 दिसंबर संध्या 5 बजे तक है। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news