राजनांदगांव

केंद्र में बैठी मोदी सरकार से जनता त्रस्त- कुलबीर, दक्षिण ब्लॉक में निकली भारत जोड़ो यात्रा, जगह-जगह स्वागत
04-Dec-2022 3:35 PM
केंद्र में बैठी मोदी सरकार से जनता त्रस्त- कुलबीर,  दक्षिण ब्लॉक में निकली भारत जोड़ो यात्रा, जगह-जगह स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
राजनांदगांव, 4 दिसंबर।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा लगातार जारी है। इसी के तारतम्य में भारत जोड़ो यात्रा के विधानसभा प्रभारी, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में 3 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा शहर के दक्षिण ब्लॉक के जयस्तंभ चौक से निकाली गई। यात्रा वार्ड का भ्रमण कर  कामठी लाइन स्थित सत्यनारायण धर्मशाला में यात्रा का समापन हुआ। भारत जोड़ो यात्रा धार्मिक स्थलों में माल्यार्पण व श्रीफल अर्पण कर मत्था टेकते निकली। इस यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
शहर जिला कांग्रेस महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने यात्रा की जानकारी देते बताया कि शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में राजनांदगांव विधानसभा के अंतर्गत दक्षिण ब्लॉक से 3 दिसंबर को दोपहर 3.30 बजे जयस्तंभ चौक से भारत जोड़ो जयघोष के नारे के साथ भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किया गया, जो मानव मंदिर चौक पर हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर सिनेमा लाइन, आजाद चौक, गुडाखू लाईन पहुंची, जहां  शमशुद्दीन सैफी के नेतृत्व में यात्रा का  स्वागत कर यात्रियों को  जलपान कराया। तत्पश्चात यात्रा हमालपारा सिद्धपीठ मां लक्ष्मी मंदिर,  हनुमान मंदिर,  सांई मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद यात्रा पुन: गुड़ाखू लाइन होते हुए जूनीहटरी,  जयस्तंभ चौक, गोल बाजार,  हमालपारा होते हुए कामठी लाइन स्थित सत्यनारायण धर्मशाला में यात्रा का समापन हुआ।
इस दौरान श्री छाबड़ा ने कहा कि आम जनता के बीच भारत जोड़ो यात्रा का अच्छा प्रतिफल देखने को मिल रहा है। शहरवासी जागरूक होकर स्वस्फूर्त इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं और विभिन्न विषयों पर संवाद भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र में बैठी मोदी सरकार के तानाशाही रवैये से आज हर वर्ग परेशान और हताश नजर आ रहा है। वहीं छत्तीसगढ़ राज्य की भूपेश बघेल सरकार के जनहितकारी योजनाओं व उनके कामकाज को देख हर वर्ग उसे सराह रहे हैं और प्रशंसा कर रहे है। दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन द्वारा भारत जोड़ो, नफरत तोड़ो जयघोष व केन्द्र की मोदी सरकार की असफल नीतियों का बखान करते निकले। यात्रा में रईस अहमद शकील,  मोहम्मद यहया,  आफताब आलम,  आसिफ अली,  प्रमोद बागड़ी,  मनीष गौतम,  मामराज अग्रवाल,  प्रभात गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल थे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news