राजनांदगांव

शहर कांग्रेस ने प्रथम राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद की मनाई जयंती
04-Dec-2022 3:38 PM
शहर कांग्रेस ने प्रथम राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद की मनाई जयंती

राजनांदगांव, 4 दिसंबर। स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति व भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 3 दिसंबर को कांग्रेस भवन में उनके व्यक्तित्व व जीवनी पर संगोष्ठी सभा का आयोजन किया गया।

शहर जिला कांग्रेस महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने संगोष्ठी सभा का संचालन करते बताया कि  शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है । कांग्रेस भवन में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के तैलचित्र पर माल्र्यापण कर संगोष्ठी सभा के माध्यम से उनके व्यक्तित्व व विचारों का आदान-प्रदान किया गया। संगोष्ठी सभा में प्रमोद बागड़ी ने उनके जीवनी पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात शहर अध्यक्ष श्री छाबड़ा ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित करते कहा कि   कांग्रेस ही एक ऐसा परिवार है, जो अपने पुरोधा व विभूतियों की जयंती व पुण्यतिथि मनाते उन्हें नमन करता है। इसका कारण है कि कांग्रेस के कई हस्तियों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर देश की आजादी में बलिदान दिया है, उन्हें आने वाली पीढिय़ों को बताने की जरूरत है कि किस तरह इन विभूतियों ने संघर्ष कर देश को आजाद कराया है।
 श्री छाबड़ा ने कहा कि डॉ. राजेन्द्र प्रसाद देश की आजादी में महात्मा गांधी के साथ स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में अपना अमूल्य योगदान दिया। जिसके कारण उन्हें स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति बनाया गया। राष्ट्रपति बनने के बाद भी सादगीपूर्वकपूर्ण जीवन के कारण काफी लोकप्रिय हुए और उनके व्यक्तित्व व विचारों के कारण उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किए गए। संगोष्ठी सभा में मोहम्मद यहया, हनी ग्रेवाल सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन  दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने व्यक्त किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news