धमतरी

हरदीभाठा स्कूल में छात्राओं को कराटे प्रशिक्षण
04-Dec-2022 4:50 PM
हरदीभाठा स्कूल में छात्राओं को  कराटे प्रशिक्षण


नगरी, 4 दिसंबर। समीपस्थ माध्यमिक शाला हरदीभाठा में छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षक खुशबू साहू द्वारा इन दिनों कराटे कक्षा का शुभारंभ किया गया है ।खासकर छात्राओं को किस तरह  सेल्फ डिफेंस करना है इसका प्रशिक्षण दिया जा रहा है। लोमस प्रसाद साहू संकुल समन्वयक संकुल केंद्र हरदीभाठा ने कहा कि स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियों के अलावा ऐसे प्रशिक्षण का भी विशेष महत्व है ।वर्तमान समय को देखते हुए आज की आवश्यकता बन गई है। स्कूल में पढऩे वाले छात्राओं को अपनी आत्मरक्षा के लिए कराटे की विशेष आवश्यकता है ।आत्मरक्षा प्रशिक्षक खुशबू साहू ने कहा कि आत्मरक्षा पर कानून अलग- अलग है ।सामान्यत: आत्मरक्षा का उपयोग केवल तत्काल खतरे के जवाब में किया जाता है। आत्मरक्षा के लिए लड़कियों का स्टूडेंट को दांवपेच तथा आघात पहुंचाने की कला सिखाई जाती है। जूडो कराटे मार्शल आर्ट का एक समान उद्देश्य खुद की या दूसरों की सारी खतरे से रक्षा करना सिखाना है। इससे ना सिर्फ आत्मरक्षा की जा सकती है बल्कि इसे कैरियर विकल्प के रूप में भी सुना जा सकता है। हरदीभाठा स्कूल के सभी छात्राएं मन लगाकर कराटे प्रशिक्षण में रुचि दिखा रहे हैं। उक्त प्रशिक्षण 30 दिनों तक चलेगा।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news