रायपुर

कवर्धा, सरगुजा, सूरजपुर में स्कूल का समय बदला
04-Dec-2022 6:32 PM
कवर्धा, सरगुजा, सूरजपुर में स्कूल का समय बदला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 4 दिसंबर। प्रदेश के उत्तरी भाग में  कड़ाके की ठंड को देखते हुए अब तक चार जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। अब तक सरगुजा, कवर्धा, सूरजपुर जिले में स्कूल की टाइमिंग में बदलाव हो चुका है। नए आदेश के तहत अब बलरामपुर जिले में भी ठंड की वजह से स्कूली बच्चों को राहत दी गयी है। कलेक्टर ने स्कूल के समय में बदलाव किया है।

इस बाबत कलेक्टर विजय दयाराम के. ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है, जारी आदेश के अनुसार दो पालियों में संचालित होने वाली कक्षाएं प्रथम पाली में सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9 बजे से 12.30 बजे तक तथा शनिवार को दोपहर 12.45 से 4.15 बजे तक, इसी क्रम में द्वितीय पाली में संचालित होने वाली कक्षाएं सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर 12.45 बजे से 4.15 बजे तक व शनिवार को सुबह 9 बजे से 12.30 बजे तक संचालित होंगी। इसी प्रकार एक पाली में संचालित होने वाली कक्षाएं सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9.45 बजे से 4 बजे तक तथा शनिवार को सुबह 9 बजे से 12.30 बजे तक संचालित की जायेंगी। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश 5 दिसम्बर सोमवार से लागू होंगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news