रायपुर

रात का तापमान बढ़ रहा
04-Dec-2022 6:33 PM
रात का तापमान बढ़ रहा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 4 दिसंबर। प्रदेश में पिछले दो-तीन दिनों से रात के तापमान में हुई वृद्धि के कारण ठंड घट गई है। पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के कारण फिर ठंड बढऩे की संभावना है। अगले एक-दो दिनों में रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी आ सकती है। शनिवार तक प्रदेश के सभी हिस्सों में ठंड लगभग कम रही। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि प्रदेश में मौसम शुष्क होने लगा है। उत्तरी से ठंडी हवा आने का सिलसिला शुरू होते ही ठंड बढऩे लगेगी।

बंगाल की खाड़ी में बन रहे सिस्टम के कारण समुद्र से नमी आने के कारण पूरे प्रदेश में ठंड कम हो गई है। उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ था। इसकी वजह से उत्तर से ठंडी और शुष्क हवा के आने का सिलसिला थम गया था। दूसरी तरफ समुद्र से नमी भी आ रही थी। नमी के कारण रात का तापमान बढ़ गया था। जगदलपुर में तापमान 18.6 डिग्री रिकार्ड किया गया।

 मौसम पूर्वानुमान

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने के कारण रविवार  को प्रदेश में ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन प्रारंभ होने की सम्भावना है। प्रदेश में कल रविवार को दिसंबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट का क्रम प्रारंभ होने की संभावना है। परंतु न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। बस्तर संभाग में में न्युनतम तापमान में गिरावट का दौर 05 दिसम्बर से प्रारंभ होने की सम्भावना है ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news