दुर्ग

गरीबों के आवास बनाने से मुकरने के मुद्दे को ले भाजपा बड़े आंदोलन की तैयारी में
05-Dec-2022 3:44 PM
गरीबों के आवास बनाने से मुकरने के मुद्दे को ले भाजपा बड़े आंदोलन की तैयारी में

छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 5 दिसंबर।
सिकोला भाठा पटरीपार मंडल भारतीय जनता पार्टी कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक कल खुशी पैलेश सिकोला भाठा में जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा की प्रमुख उपस्थिति में सम्पन्न हुई, जिसमें भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार द्वारा प्रदेश के 16 लाख गरीबों के आवास बनाने से मुकरने के मुद्दे को लेकर पार्टी संगठन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा 20 जनवरी 2023 को दुर्ग में निर्धारित किए गए प्रदेश स्तरीय बड़े आंदोलन को सफल बनाने प्रत्येक वार्डों के हितग्राहियों के घर-घर जाने का निर्णय लिया गया तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
बैठक में पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर,जिला उपाध्यक्ष संतोष सोनी मंत्री दिनेश देवांगन,आईं टी सेल संयोजक राजा महोबिया मंडल अध्यक्ष लुकेश बघेल,महामंत्री देवनरायण चंद्राकर पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष रत्नेश चंद्राकर आर्थिक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक मुरली सचदेव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजुद थे।
इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ताओ के लिए आगामी 10 माह बेहद अहम है कारण की पार्टी नेतृत्व ने अगले वर्ष साल के पहली महीने में प्रदेश स्तरीय बड़ा आंदोलन तय किए है जिसमे  मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के कांग्रेस सरकार द्वारा गरीबो के लिए बनाए जाने वाले पीएम आवास के लिए राज्य सरकार द्वारा आने हिस्से के 40 प्रतिशत राशि देने से हाथ खिंचने के चलते पक्के मकान का सपना देख रहे गरीब परिवारो की उम्मीद टूट गग है केंद्र की मोदी सरकार द्वारा इस योजना में 60 प्रतिशत कि राशि निर्बाध दी जा रही है फिर भी यहाँ की कांग्रेस सरकार गरीबो की मदद नही कर रहे इसलिए अब भाजपा ने प्रदेश के लगभग 16 लाख ऐसे आवेदक जो अपने पक्के मकान के लिए तरस रहे उनके लिए बड़े आंदोलन भाजपा द्वारा की जेवि इसलिए दुर्ग के प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता अभी से आंदोलन की तैयारी में जुट जाए व अपने अपने वार्डो में जाकर ऐसे हितग्रहियों को आंदोलन से जोड़े बैठक को पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर उपाध्यक्ष संतोष सोनी ,पूर्व सभापति दिनेश देवांगन व राजा महोबिया ने भी संबोधित किया। 
संचालन महामंत्री देवनारायण चंद्राकर व आभार बी के द्विवेदी ने किया बैठक में प्रमुख रूप से मंडल भाजपा उपाध्यक्ष पूरन साहू नंदा साहू मंत्री मन्नू साहू जितेंद्र सिंह राजपूत प्रवीण सेन बीके दिवेदी रूपेश्वरी साहू झुग्गी झोपड़ी संयोजक दिलीप साहू बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संयोजक अलका बाघमार जिला भाजयुमो महामंत्री तेखन सिन्हा उपाध्यक्ष राहुल दीवान युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कन्हैया देवांगन फलेंद्र यादव महिला मोर्चा मौसमी ताम्रकार अंजू तिवारी कृष्णा तांडी पूर्व पार्षद विजय जलकारे,उमेश यादव शंकर दामेहे पिंटू यादव नवीन राव तारन देवांगन कुमुद बघेल सुरचि उमरे कंचन यादव तनुजा बघेल श्रीपत यादव विजय बनोडे मनोज चंद्राकर रेवा यादव रोशन सिंहपार्वती पंडित, उदय पाल मानस विश्वकर्मा,प्रशिक्षण प्रमुख दीपक सिंह राजपूत यशवंत देवांगन राहुल दीवान महिला मोर्चा की पीला बाई साहू बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news