राजनांदगांव

रामायण की चर्चा मात्र से मन का शुद्धिकरण-हेमा दो दिवसीय राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का शुभारंभ
05-Dec-2022 3:49 PM
 रामायण की चर्चा मात्र से मन का शुद्धिकरण-हेमा दो दिवसीय राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का शुभारंभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 5 दिसंबर।
छत्तीसगढ की धर्म, परंपरा, सस्कृति एवं पारंपरिक खेल कूद को जनमानस तक पहुचाकर  देश विदेश में ख्याति दिलाने वाले मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल का मै हृदय के आभार व्यक्त करती हूॅ, जिन्होंने प्रभू श्री राम के चरित्र को जानने आत्मसात करने राज्य स्तरीय रामायण मण्डली प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया। 
उन्होंने कहा कि रामायण की चर्चा मात्र से मन शुद्ध हो जाता है, श्री राम को मर्यादा पुरषोत्तम इस लिये कहा जाता है क्योकि उन्होंने अपने पिता की आज्ञा मान सिहासन छोड कर वन को चले गये थे। उक्त उदगार महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने नगर निगम द्वारा गांधी सभागृह म्यूनिस्पल स्कूल परिसर में  3 व 4 दिसम्बर 2022 को आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय रामायण मण्डली प्रतियोगिता में वार्ड स्तरीय रामायण प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर दिये।
महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि पहले हर घर में बुजुर्ग रामायण का पाठ करते थे, लेकिन आज रामायण पढना कम हो गया है। श्री राम हमारे छत्ततीगढ के भांजा है, छत्तीसगढ उनका ननिहाल है। उन्होंने वनवास के समय 10 वर्ष छत्तीसगढ में बिताये है। माननीय मुख्यमंत्री जी ने उनके सम्मान में राम वन पथ गमन की स्थापना किये, जो आज धार्मिक आस्था एवं पर्यटन के रूप में विकसित हो रहा है। उन्होंने कहा कि राम के चरित्र एवं श्री राम के छत्तीसगढ में बिताये पल को प्रदेश के हर वर्ग के लोग जाने इसके लिये उन्होंने राज्य स्तरीय रामायण मण्डली प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया। उन्होने इस पावन आयोजन पर अपनी उपस्थिति देकर रामायण के माध्यम से राम के चरित्र का श्रवण कर अपने जीवन सफल बनाने की अपील की है। 
शासन निर्देशानुसार रामायण मण्डलियो को प्रोत्साहित करने राज्य स्तरीय रामायण मण्डली प्रतियोगिता आयोजित करने छत्तीसगढ़ शासन संस्कृति विभाग मंत्रालय रायपुर से प्राप्त दिशा निर्देश एवं जिलाधीश महोदय के निर्देश पर दिनांक 3 व 4 दिसम्बर 2022 को आयोजित वार्ड स्तरीय रामायण मण्डली प्रतियोगिता का शुभारंभ महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने प्रभु श्री राम एवं छत्तीसगढ महतारी के तैल चित्र पर माल्यापर्ण कर दीप प्रज्जवलित कर पूजा अर्चना कर राज्य गीत के माध्यम से किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता छ.ग. खादी ग्रामोद्योग के सदस्य श्री श्रीकिशन खण्डेलवाल ने की एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष श्री विवेक वासनिक,छ.ग. बाल संरक्षण आयोग की सदस्य श्रीमती संगीता गजभिये, छ.ग. सिन्धु अकादमी के सदस्य श्री अशोक पंजवानी, कैम्पा के सदस्य श्री पंकज बाधव, समाज सेवी श्री सूर्यकांत जैन, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य एवं चयन समिति के सदस्य श्री संतोष पिल्ले, महापौर परिषद के सदस्य श्री सतीश मसीह व श्रीमती दुलारी बाई साहू, पार्षद श्री अजय छेदैया व श्रीमती पूर्णिमा नागदेवे, नामांकित पार्षद श्री मामराज अग्रवाल, श्री झम्मन देवांगन, श्री प्रभात गुप्ता, श्रीमती प्रतिमा बंजारे, पार्षद प्रतिनिधि श्री सचिन टुरहाटे विशेष रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, उपायुक्त श्री सुदेश कुमार सिंह, कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके, सहायक अभियंता श्री दीपक अग्रवाल, प्र.सहायक अभियंता श्री संदीप तिवारी व श्री प्रणय मेश्राम,उप अभियंता श्री हरिशंकर वर्मा व श्री अशोक देवांगन, प्र.कार्यालय अधीक्षक श्री अशोक चौबे, प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा, प्र.जनसम्पर्क अधिकारी श्री देवेन्द्र सोनी,प्र.निगम सचिव श्री चंद्रिका प्रसाद सिन्हा ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री श्रीकिशन खण्डेलवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज पूरे प्रदेश में राज्य स्तरीय रामायण मण्डली प्रतियोगिता का शुभारंभ हो रहा है, इसी कडी में नगर निगम राजनांदगांव द्वारा वार्ड स्तरीय रामायण प्रतियोगिता आयोजित किया जा रहा है। जिसमें प्रतिभागी मण्डली श्री राम के विभिन्न विषयों पर अपनी प्रस्तुति देगे। रामायण में श्री राम चंद्र जी के चरित्र का वर्णन है, जिसका आज हम श्रवण करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया माननीय भूपेश बघेल जी की इस सोच के लिये उनका हृदय से धन्यवाद करता हॅू, कि उन्होंने विभिन्न स्तर पर प्रदेश में रामायण प्रतियोगिता आयोजित कर रहे है।
श्री संतोष पिल्ले ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज पुण्य का कार्यक्रम रामायण प्रतियोगिता आयोजित किया जा रहा है, रामायण के पात्रो को आत्मसात करने से हमारा जीवन सफल हो जायेगा। उन्होंने कहा कि हम इसमें जितना डुबे गे उतनी ही आनंद की प्राप्ति होगी। इसके सभी पात्र हमारे परिवार के सदस्य जैसे है, जिनमें माता पिता के प्रति स्नेह एवं आस्था, भाईयों में प्रेम, पिता का आज्ञा मानना आदि की सीख मिलता है।
श्री विवेक वासनिक, श्रीमती संगीता गजभिये, श्री अशोक पंजवानी, श्री पंकज बाधव तथा श्री सूर्यकांत जैन ने भी अपने उद्बोधन में इस प्रकार के पावन आयोजन पर मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी का आभार व्यक्त करते हुये, आयोजन के लिये महापौर श्रीमती हेमा देशमुख सहित निगम परिवार का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि रामायण के आयोजन से संगीत के माध्यम से प्रभु श्री राम का जीवन चरित्र जन जन तक पहुचेगा, जिससे लोगों में धार्मिक आस्था बढेगी। 

निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने अपने स्वागत उद्बोधन में सभी अतिथियों, रामायण मण्डली के सदस्यों, निर्णायक बंधुओ,मानस प्रेमियो का स्वागत करते हुये कहा कि श्री राम एक ऐसा नाम है, जो भारतीय जन मानस के हर वर्ग के व्यक्तियों में समाया है। उन्होंने कहा कि भारत में जन नायक बनना है तो श्री राम के गुण को आत्मसात करना होगा। श्री राम व्यक्ति नहीं व्यक्तित्व है, त्याग की मूर्ति श्री राम है। जिन्होंने अपने पिता की आज्ञा के लिये राज पाठ छोड दिये। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देश पर दिनांक 3 व 4 दिसम्बर 2022 को वार्ड स्तरीय रामायण मण्डली प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, इसके पश्चात दिनांक 10 व 11 दिसम्बर 2022 को नगरीय निकाय स्तर पर रामायण प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता के लिये जूरी (चयन समिति) का गठन किया गया है। जिसमें जनप्रतिनिधि पार्षद श्री संतोष पिल्ले, मानस विशेषज्ञ प्राचार्य डॉ. श्रीमती शोभा श्रीवास्तव, वरिष्ठ कलाकार श्री राजेश स्वर्णकार एवं संगीत शिक्षक श्री गोपी पटेल को शामिल किया गया है। इनके द्वारा रामायण प्रतियोगिता में मण्डलियों का चयन किया जायेगा। चयनित मण्डली जिला एवं राज्य स्तर पर अपनी प्रस्तुती देगे। चयनित मण्डलियों को पुरूस्कृत भी किया जायेगा। 
आज वार्ड स्तरीय रामायण मण्डली प्रतियोगिता के प्रथम दिवस 4 मण्डली हरिहर महिला मानस मण्डल, शंकरपुर वार्ड नं. 9, नवनीत मानस परिवार, मोतीपुर वार्ड नं. 3, शीतला जस सेवा एवं मानस नवयुवक मण्डल, रेवाडीह वार्ड नं. 22 एंव भानू मण्डल रामायण सतसंग समिति, पेन्ड्री वार्ड नं. 20 की मण्डली अपनी प्रस्तुती दे रहे है। कल दिनांक 4 दिसम्बर 2022 को द्वितीय दिवस 5 मण्डली, संतसंग के गंगा मानस परिवार रेवाडीह वार्ड नं. 22, श्री शारदा सुमन महिला मानस मण्डली चिखली, आदर्श श्री राम चरित मानस परिवार हल्दी वार्ड नं. 51 संत मिलन मानस परिवार लखोली एवं राधाकृष्ण महिला मानस मण्डली चिखली वार्ड नं. 5 श्री राम के विभिन्न प्रसंग पर अपनी प्रस्तुती देंगे। इनमें से चयनित मण्डली दिनांक 10 व 11 दिसम्बर 2022 को आयोजित नगरीय निकाय स्तर रामायण प्रतियोगिता में अपनी प्रस्तुती देगे। कार्यक्रम का संचालन महापौर परिषद के सचिव श्री संजीव कुमार मिश्रा ने किया। रामायण प्रतियोगिता में मानस प्रेमी उपस्थित थे। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news