रायपुर

बच्चों की मौत के कारणों का जायजा लेने सिंहदेव अंबिकापुर पहुंचे
05-Dec-2022 5:04 PM
बच्चों की मौत के कारणों का जायजा लेने सिंहदेव अंबिकापुर पहुंचे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 दिसंबर ।  सरगुजा  के मातृ शिशु अस्पताल में 4 बच्चों की मौत हो गई। बिजली चले जाने की वजह से बच्चों की मौत बताई जा रही है। सूचना के बाद प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव अस्पताल जा रहे हैं। इस घटना की जानकारी स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्यमंत्री  बघेल को भी दी है। साथ ही एक जांच टीम भी बनाई गई है।
 सिंहदेव ने कहा कि, अंबिकापुर जिले के मातृ शिशु अस्पताल में 4 बच्चों की मौत की जानकारी आज सुबह 10 बजे के आस-पास मिली है। विभागीय प्रमुख अधिकारी को मैनें एक जांच टीम गठित कर भेजने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री जी को भी घटना की जानकारी दी है और वहां जाने के लिए उन्होंने हेलिकॉप्टर उपलब्ध करा दिया है। सिंहदेव रवाना हो गए हैं। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि बच्चे समय से पहले जन्मे थे। उन्हें हार्ट समेत अन्य साइडइफेक्ट भी थे। इन्हें न्यूबॉर्न केयर यूनिट में भर्ती कराया गया था। बच्चों की हालत गंभीर थी। बच्चों को वेंटिलेटर पर रखा गया था। शनिवार देर रात आधे घंटे के लिए बिजली बंद हो गई थी। 
सीएम बघेल जिम्मेदारी लें - मूणत 
पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने अपने ट्वीट में घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि सीएम बघेल को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।जिनकी  लापरवाही की वजह से घटना हुई हैं। उन्हें दंड दिया जाना चाहिए। मृतक बच्चों को श्रद्धांजलि।ं

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news