राजनांदगांव

स्यामली, वसुंधरा और शीतल का टाटा हॉकी अकादमी में चयन
06-Dec-2022 2:54 PM
स्यामली, वसुंधरा और शीतल का टाटा हॉकी अकादमी में चयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 6 दिसंबर।
जिला हॉकी संघ  के तीन युवा खिलाड़ी स्यामली राय, वसुंधरा मंडावी और शीतल यादव का चयन देश की बहुचर्चित नवल टाटा हॉकी अकादमी में हुआ है। इनका चयन विगत दिनों आयोजित चयन स्पर्धा में उत्कृष्ट खेल के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। 
कोच अनुराज श्रीवास्तव ने बताया कि तीनों खिलाड़ी वर्ष 2018 से हॉकी खेल शुरू किया और अपने 5 साल की कड़ी मेहनत की बदौलत यह मुकाम हासिल किया है। 
जिला हॉकी संघ अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने कहा कि तीनों खिलाडिय़ों ने हॉकी जीवन की शुरूआत से लगातार मेहनत करते अपनी स्किल व फिटनेश की बदौलत नवल टाटा हॉकी अकादमी में अपना स्थान पक्का किया है, जो राजनंादगांव जिले के लिए गर्व की बात है। तीनों खिलाड़ी आगामी दिनांक माह में आयोजित होने वाली खेलो इंडिया लीग का फाईनल अंडर-16 में प्रतिनिधित्व करेगी।
उक्त उपलब्धि पर जिला हॉकी संघ के सचिव शिवनारायण धकेता, उपाध्यक्ष भूषण सॉव, गणेश प्रसाद शर्मा, आशा थॉमस, कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद जैन, सह-सचिव महेंद्र सिंह ठाकुर, अब्दुल कादिर, प्रिन्स भाटिया, बबिता लिल्हारे, कार्यकरिणी सदस्य कुमार स्वामी, गुणवंत पटेल, राजू रंगारी, ममता गुप्ता, दौलत चंदेल, अनूप श्रीवास्तव, मनीष गौतम सहित खेल प्रेमी जनता ने खिलाडिय़ों  की उक्त उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी है।

 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news