धमतरी

कुरुद में काली राखड़ की समस्या नहीं सुलझी तो होगा आंदोलन, नगर पंचायत की जन समस्या निवारण शिविर में दिखा जनाक्रोश
06-Dec-2022 4:17 PM
कुरुद में काली राखड़ की समस्या नहीं सुलझी तो होगा आंदोलन,  नगर पंचायत की जन समस्या निवारण शिविर में दिखा जनाक्रोश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 6 दिसंबर।
आपकी सरकार आपके द्वार की तर्ज पर नगर पंचायत भी वार्डो में जन समस्या निवारण शिविर लगा अपने कार्यकाल का आंकलन खुद कर रही है। दो घंटे में ही दर्जनों शिकायत लेकर शिविर में पहुंचे लोगों ने काली राखड, पेयजल, सडक़, नाली सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की अर्जी दी। 

मंगलवार को पचरीपारा सिरसा चौक में लगाये गये जन समस्या निवारण शिविर में श्याम सुंदर, उत्तम,मलेश बागे,सुकालू पर्वत राजेन्द्र कौशिक ने नाली, सडक़ सफाई, व्यवस्था ठीक करने की शिकायत कि। उर्मिला बाई, लक्ष्मी नारायण, वासुदेव यादव,नोहर, अशोक बागे आदि ने तलाब सफाई,मलमा हटाने,वृध्दा पेंशन,आवास, मूत्रालय की समस्या बताई, लेकिन अधिकांश वार्डवासियों ने जो बड़ी समस्या बताई उसमें राइस मिलों से चौबीस घंटे उडऩे वाली काली राखड है। नपं अध्यक्ष तपन चंद्राकर, पार्षद उत्तम साहू, सीएमओ दीपक खाड़े, सब इंजीनियर भोजराज सिन्हा को बताया कि औद्योगिक प्रदुषण से उनका जीना हराम हो गया। घर बार में राख ही राख नजऱ आती है, छत में कपड़े सुखाना, बड़ी बनाना बंद हो गया है, अब तो अपने ही घर में खुले पैर पैदल चलना मुहाल हो गया है। हवा के साथ उडऩे वाली काली राख आंखों और फेफड़ों घूसकर बच्चे से लेकर बड़ों तक बीमार बना रही है। नागरिकों ने चेतावनी दी है कि नगर को इस काली आंधी से छुटकारा नहीं दिलाया गया तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। इस मौके पर यशवंत साहू, गोपाल सिन्हा, भूपेंद्र, शशीकांत साहू, मुकेश पवार, नवीन चन्द्राकर, सतीश सिन्हा, उमेश, ऐमन साहू राजा, विकास चन्द्राकर,रमन सिंग आदि उपस्थित थे। अध्यक्ष तपन चंद्राकर ने शिविर में आए लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी समस्याओं का निराकरण जल्द किया जाएगा।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news